
जमशेदपुर : टाटा स्टील में शुक्रवार को एमडी टीवी नरेंद्रन ने बड़ा बदलाव किया. इसके तहत टाटा स्टील यूआईएसएल (पहले जुस्को) एमडी तरुण डागा को हटाकर ऋतुराज सिन्हा को टाटा स्टील यूआईएसएल (पहले जुस्को) का एमडी बनाया गया है. ऋतुराज सिन्हा आईएल 2 स्तर के अधिकारी है, जो अब तक टाटा स्टील के एडमिनिस्ट्रेशन कारपोरेट सर्विसेज के तौर पर काम कर रहे थे. वे पहले जुस्को में भी जीएम के तौर पर काम कर चुके हैं. (नीचे भी पढ़ें)

टाटा स्टील यूआईएसएल के एमडी तरुण डागा को टाटा स्टील थाईलैंड में तबादला कर दिया गया है. वहां वे एमडी के तौर पर काम करेंगे. 15 दिसंबर से उनको टाटा स्टील में योगदान देने को कहा गया है. ऋतुराज सिन्हा की जगह टाटा स्टील के चीफ टाउन इंफ्रास्ट्रक्चर एंड लॉजिस्टिक प्रणय सिन्हा को चीफ कॉरपोरेट सर्विसेज टाटा स्टील जमशेदपुर बनाया गया है. दूसरी ओर 1 अप्रैल 2023 से टाटा स्टील के वीपी सेफ्टी हेल्थ एंड सस्टेनेबिलिटी संजीव पाल 36 साल तक टाटा स्टील समूह में योगदान देने के बाद सेवानिवृत्त होने वाले हैं. (नीचे भी पढ़ें)

उनकी जगह टाटा स्टील थाईलैंड के प्रेसिडेंट सह सीइओ राजीव मंगल को वाइस प्रेसिडेंट सेफ्टी हेल्थ एंड सस्टेनेबिलिटी बनाया गया है. 1 जनवरी 2023 से वे प्रभार लेंगे. वर्तमान वाईस प्रेसिडेंट संजीव पाल के रिटायर होने के बाद में वे इस पद को संभालेंगे. (नीचे भी पढ़ें)

1 जनवरी से 31 मार्च 2023 तक इस बीच वे पूरे कामकाज को समझेंगे.






Image attached in name of Pranay Sinha is wrong this is Deepak P Kamat