बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के विभिन्न स्वर्णरेखा नदी घाट से बालू माफिया द्वारा बेधड़क बालू का उठाव किया जा रहा था। बालू ढुलाई पर अंकुश लगाने के लिए शनिवार को जमशेदपुर खनन विभाग के डीएमओ संजय शर्मा और बहरागोड़ा थाना प्रभारी संतन तिवारी प्रखंड के नागुड़साई स्वर्णरेखा नदी घाट पर छापामारी कर नदी घाट से अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त किया, जिसे थाना लाया गया है। इस संबंध में थाना प्रभारी श्री तिवारी ने बताया कि क्षेत्र से अवैध रूप से हो रही बालू की ढुलाई पर प्रतिबंध लगाने के लिए प्रशासन द्वारा आगे भी कार्रवाई की जाएगी। (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि जब्त दोनों ट्रेक्टर के वाहन मालिक समेत अन्य पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासनिक पदाधिकारी द्वारा बालू घाटों पर छापामारी करने से बालू माफिया में हड़कंप मचा हुआ है।वही नदी किनारे अवैध रूप से बालू का उठाव कर रहे लोग पदाधिकारी के आने की सूचना पाकर वहां से फरार हो गए हैं। पदाधिकारियों ने प्रखंड के अन्य नदी घाटों पर भी छापामारी की परंतु वहां पदाधिकारी को कुछ भी हाथ नही लगा है।





