जमशेदपुर : भारत रत्न जेआरडी टाटा के जन्म दिन मनाते हुए मेगा रक्तदान कैंपेन सातवां दिन में सीआरएम जेडीसी द्वारा सर्वाधिक 185 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. रक्तदान कार्यक्रम का शुभारंभ टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु के साथ टाटा मुख्य अस्पताल के हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ तपन कुमार द्वारा किया गया. विभागीय चीफ प्रवेश नारंग द्वारा सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छा देकर स्वागत किया गया. विभागीय कमेटी मेंबर और सहायक सचिव नितेश राज ने रक्त संग्रह का कर्मचारियों का सहयोग महान बताएं. (नीचे भी पढे)
सीआरएम जेडीसी के वाइस चेयरमैन अश्विनी माथन ने सभी यूनियन प्रतिनिधियों एवं विभागीय हेड को परिचयात्मक किया गया. कार्यक्रम में विभागीय हेड अनुराग कलाकरी, भूपेंद्र यादव, टिकेंद्र, सौरभ कुमार एवं यूनियन प्रतिनिधि सरोज पांडेय, अनिल मिश्रा, दिनेश्वर कुमार, सूरज कुमार, संदीप बेहरा, गुलाबचंद यादव उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में अफजाल अंसारी, अविनाश कुमार, सुनील सागर, मुकेश, मनोज, संतोष, आनंद आदि सहयोग किए.




