जमशेदपुर : टाटा स्टील को एक बार फिर से ग्रेट प्लेस टू वर्क का सर्टिफिकेशन दिया गया है. वर्क इंस्टीच्यूट की ओर से 2023 के लिए यह सर्टिफिकेशन दिया गया है. यह लगातार छठा साल है, जब कंपनी को यह सर्टिफिकेशन दिया गया है. टाटा स्टील की वीपी एचआरएम अतरई सान्याल ने बताया कि यह सर्टिफिकेशन छठी बार मिलना गर्व की बात है. कई सालों में कंपनी ने बेहतर माहौल काम करने के लायक बनाने की कोशिश की है, जिसका नतीजा है कि यह सर्टिफिकेशन लगातार मिला है. एक दूसरे के सम्मान के साथ हम लोग बेहतर माहौल बनाने में कामयाब हुए है. हाल के दिनों में टाटा स्टील ने तय किया है कि 2025 तक 25 फीसदी वर्कफोर्स महिला या एलजीबीटीक्यू प्लस होंगे, यह कंपनी की रणनीतिक फैसला है, जिसकी ओर हम लोग आगे बढ़ रहे है और एक बेहतर माहौल बनाने की कोशिश की ओर हमेशा हम लोग अग्रसर रहे है. आपको बता दें कि टाटा स्टील की ओर से लगातार बेहतर काम करने का माहौल दिया जाता है. इससे काफी ज्यादा लाभ होता है और सामाजिक सुरक्षा दुनिया में जाना जाता है. आपको बता दें कि टाटा स्टील के अलावा 60 देशों के करीब 10 हजार कंपनियां लगातार इस सर्टिफिकेशन के लिए अपना आवेदन देती है, जिसमें टाटा स्टील ने अपना बेंचमार्क स्थापित किया है और लगातार छठी बार यह सर्टिफिकेशन मिल सका है.



