चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के लोधाशोली पंचायत के खारबांधा गांव में जीएचबी क्लब के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का सोमवार को फाइनल मैच राम फुटबॉल एकादश और एव्याईएस बामनडीहा एकादश के बीच खेला गया. प्रतियोगिता पर राम एकादश ने कब्जा जमाया. फाइनल मैच का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक समीर महंती ने दोनों टीम के खिलाड़ी से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक मारकर किया.(नीचे भी पढ़े)

मौके पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विधायक ने विजेता टीम को 8 हजार रूपए और उप विजेता टीम को 6 हजार रूपए देकर पुरस्कृत किया. मौके पर पूर्व जिला परिषद सुनाराम हांसदा,मुखिया मंजू टुडू, वार्ड मेंबर झीका हांसदा,गोतम दास,राजा बारीक,मोहन माईति, मनोज गोप,कनाई गोप,धनीराम सिंह, पुलिन गोप,सहदेव गोप, पूर्णो सीट,देवाशीष दास,गाबला दत्त,कमेटी सदस्य दुर्गा चरण मांडी,हरीराम मुर्मू,राम चंद्र सोरेन,सनातन मांडी,बबलू सोरेन, बालिया हांसदा समेत अन्य उपस्थित थे.(नीचे भी पढ़े)
केरूकोचा में धान अधिप्राप्ति केन्द्र का किया उद्घाटन: सोमवार को विधायक समीर महंती ने प्रखंड के जामुआ पंचायत के केरूकोचा लेम्पस में धान अधिप्राप्ति केन्द्र का उद्घाटन फीता काटकर किया. मौके पर विधायक श्री महंती ने कहा कि धान अधिप्राप्ति केन्द्र खुलने से क्षेत्र के किसानों को लाभ मिलेगा. किसान केन्द्र में धान बेचकर लाभान्वित हो. इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि सुनाराम हांसदा, समीर दास, डोमन मांडी, मिठू हांसदा समेत अन्य उपस्थित थे.




