
जमशेदपुर : साल का अंतिम माह दिसंबर शुरू होने वाला है. अंतिम माह में एक दिसंबर से कई सारे बदलाव लागू हो रहे है. इसके तहत सबसे महत्वपूर्ण कई सारे बदलाव प्रभावी होने वाला है जबकि कई सारी योजनाओं की शुरुरआत हो रही है. इस कड़ी में सबसे अहम है टाटा स्टील में एक दिसंबर से 31 दिसंबर तक आने वाला अरली सेपरेशन स्कीम (इएसएस) है. सुनहरे भविष्य की योजना (एसबीकेवाइ) के नाम पर ही यह इएसएस लाया गया है, जिसको एक दिसंबर से 31 दिसंबर 2020 तक के लिए लागू किया गया है, जिसके तहत लोग इसका लाभ उठा सकेंगे. इसका सरकुलर कंपनी ने जारी कर दिया है. इसके तहत लोग नौकरी छोड़ने के बदले लाभ ले सकते है. स्टील वेज के कर्मचारी ही इसका लाभ ले सकते है. इससे पहले फरवरी माह में भी इस योजना को लाया गया था, जिसके बाद अब पूरे दिसंबर माह के लिए यह स्कीम लाया गया है, जिसका लाभ कर्मचारी उठा सकते है और नौकरी छोड़ सकते है. इसके तहत तीन विकल्प दिये गये है. जिन्होंने 20 साल तक स्थायी नौकरी कर ली है, वे स्कीम के तहत अपने बेटे, बेटी, दामाद या बहू को नौकरी दे सकते है. इसके बदले उनको 12 हजार रुपये मासिक भी मिलेगा जबकि हर साल उक्त राशि में सम्मानजनक बढ़ोत्तरी भी होती रहेगी. योनजा का लाभ लेने वाले सारे कर्मचारियों को 60 साल तक क्वार्टर रखने की भी इजाजत होगी. स्कीम का लाभ लेने वाले कर्मचारियों के बच्चों को मिलेनियम स्कॉलरशिप में 60 सीटें भी आरक्षित की गयी है. पहले विकल्प के तहत 20 साल से कम काम करने वाले को 40 से 45 साल तक के उम्र के लोगों को 16500 रुपये जबकि 20 साल से ज्यादा तक काम करने वाले को 33 हजार रुपये मासिक प्रतिदान मिलेगा. 75 साल की उम्र तक यह मिलता रहेगा. (पूरी जानकारी पाये, इस लिंक पर क्लिक करके— https://sharpbharat.com/company-trade-union/tata-steel-ess-scheme-launched-for-employees/
दूसरी ओर, टाटा स्टील के कर्मचारियों की होलीडे पैकेज की शुरुआत भी एक दिसंबर से होने वाली है. इसके तहत अधिकारियों और कर्मचारियों के होलीडे होम (टाटा स्टील द्वारा संचालित गेस्ट हाऊस) की बुकिंग को बंद कर दी गयी थी जबकि पैकेज के सिस्टम को ही बंद कर दिया गया था. अब चूंकि, हर जगह अनलॉक का सिस्टम विकसित हो चुका है और आने जाने की व्यवस्था भी शुरू हो गयी है, इस कारण एक बार फिर से टाटा स्टील द्वारा संचालित गेस्ट हाऊस को चालू कर दिया गया है. 1 दिसंबर 2020 से इसकी शुरुआत की जा रही है. कर्मचारियों के लिए पुरी और गैंगटॉक की बुकिंग भी पोर्टल के माध्यम से शुरू कर दी गयी है. इसकी बुकिंग 1 दिसंबर से शुरू होगी.
दिसंबर माह के एक से दो सप्ताह में मैट्रिक पास रजिस्टर्ड रिलेशंस कर्मचारियों की बहाली निकलने की उम्मीद है. बहाली को लेकर समझौता हो गया है कि तीन साल में बहाली होगी. पहले साल 175 की बहाली होगी जबकि दूसरे साल 175 की और तीसरे साल 150 लोगों की बहाली होगी. रजिस्टर्ड रिलेशंस की बहाली की परीक्षा फरवरी 2021 में संभावित है, लेकिन इसका फार्म दिसंबर माह के अंत तक निकल जायेगा. वैसे यूनियन के पदाधिकारियों के मुताबिक, दिसंबर के पहले सप्ताह में तो बहाली का फार्म तो जरूर निकल जायेगा. बहाली में हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में परीक्षा देने की इजाजत होगी यानी जो सहूलियत हो, वह भाषा में आवेदक अपनी परीक्षा दे सकते है. एक साथ 500 की बहाली की परीक्षा होगी, लेकिन पहले साल 175, दूसरे साल 175 और तीसरे साल 150 लोगों को नौकरी में ज्वाइन कराया जायेगा, इस बीच एक साल की ट्रेनिंग दी जायेगी, जिसमें सरकार के गाइडलाइन के मुताबिक स्टाइपेंड दिया जायेगा. इसके अनुसार पहले ट्रेनिंग समाप्त हो जायेगी उसके बाद सबकी ज्वाइनिंग करायी जायेगी. 42 साल तक के लोग इसके लिए अपना आवेदन दे सकते है. 18 से 42 साल तक की उम्रसीमा निर्धारित की गयी है. वैसे लोगों को अभी से ही बहाली के फार्म का इंतजार होने लगा है और इसके लिए लॉबिंग शुरू कर दी गयी है. इस बहाली की और खासियत यह है कि इसमें सिर्फ लिखित परीक्षा होगी, उसके बाद किसी तरह का कोई इंटरव्यू नहीं होगा, सीधी परीक्षा का रिजल्ट और ज्वाइनिंग हो जायेगी. हिंदी और अंग्रेजी दोनों में किसी एक भाषा में परीक्षा देने और मैट्रिक का कट ऑफ मार्क रखने के कारण सबको लाभ होगा. टाटा स्टील के ट्रेड अप्रेंटिस की भी बहाली हर साल निकलती थी, लेकिन कोरोना के कारण इस साल अप्रेंटिस के लिए बहाली नहीं हो रही है. इसकी बहाली एक साथ 2021 के जून या जुलाई माह तक निकलने की उम्मीद है, जिसको लेकर सारे लोगों को इंतजार होता है. इस बार बहाली नहीं निकलने से मायूसी थी, लेकिन 2021 में जरूर बहाली निकलने वाली है.














