
जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेज रिवीजन का फिटमेंट स्लिप 25 अक्तूबर को मिल जायेगा. इसके जरिये जनवरी 2019 तक सबको एरियर की राशि मिल जायेगी. वेज रिवीजन का फिटमेंट स्लिप अब तक नहीं मिला है. फिटमेंट स्लिप के साथ कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन एक नवंबर से मिल जायेगा. इसके बाद से कर्मचारी के घर में पैसा ही पैसा होगा और कर्मचारियों को काफी लाभ मिलेगा. वेज रिवीजन समझौता के तहत एक नवंबर से बढ़ा वेतन मिलेगा और फिर जनवरी 2019 तक सबको एरियर की राशि मिल जायेगी. इसके लिए आवश्यक कदम उठाया गया है. मैनेजमेंट और यूनियन के बीच इसको लेकर बैठक हुआ है, जिसमें यह सारा कुछ तय हुआ है. इसको लेकर सारे कर्मचारियों के वेतनमान के साथ मिलाया जा रहा है.


