
जमशेदपुर : टाटा स्टील के यूरोप प्लांट (टाटा स्टील द्वारा अधिग्रहित कोरस कंपनी) में बड़े अधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है. टाटा स्टील यूरोप के चीफ कॉमर्शियल ऑफिसर कार्ल हैदर और एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एचआर तोर फारकर ने यह इस्तीफा दिया है. कंपनी के सीइओ हेनरिक एडम और चीफ फाइनांसियल ऑफिसर संदीप विश्वास को इन दोनों पदाधिकारियों के बदले अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वहां के चीफ टेक्निकल ऑफिसर अर्नस्ट हूगनेस भी रिटायर हो रहे है. आपको बता दें कि टाटा स्टील अपने यूरोपीय संयंत्र को बेचना चाहती है, जिसको लेकर काफी अड़ंगा होता है. टाटा स्टील नीदरलैंड और टाटा स्टील यूके के बीच विभाजन भी हो रहा है, जिसकी प्रक्रिया संचालित हो रही है. वैसे कंपनी प्रबंधन की ओर से कंपनी के खर्चें को कम करने की तैयारी की गयी है, जिसके तहत प्रबंधन पर भी काफी ज्यादा दबाव है. इस बारे में कंपनी की ओर से अधिकारिक जानकारी अब तक नहीं दी गयी है.




