
जमशेदपुर : टाटा स्टील के वैसे कर्मचारी, जो रिटायर हो रहे है, उनको तत्काल क्वार्टर सरेंडर करने की जरूरत नहीं है. कोरोना वायरस कोविड 19 को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. इसके तहत टाटा स्टील के वैसे कर्मचारी जो 31 मार्च 2020 तक रिटायर होते है, उन सारे लोगों की सारी सुविधाएं, मेडिकल सुविधाएं और क्वार्टर की सुविधा बहाल रहेगी. 31 मई तक वे लोग इन सुविधाओं का लाभ उठा सकते है. इसके तहत कर्मचारियों के लिए सरकुलर जारी किया जा चुका है. वर्तमान में यह प्रावधान है कि जो लोग रिटायर कर जाते है, उनको तत्काल क्वार्टर छोड़ देना होता है जबकि कई सुविधाएं तत्काल बंद कर दी जाती है, लेकिन कोरोना वायरस को देखते हुए इसमें बदलाव किया गया है और कर्मचारियों को राहत दी गयी है.







