• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, August 6, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

tata-steel-initiative-टाटा स्टील ने ‘घर से घर तक’ प्रोग्राम शुरू किया, ठेकाकर्मियों को अपने घर से लेकर कंपनी तक सुरक्षित करने की मुहिम

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
ADVERTISEMENT

जमशेदपुर : टाटा स्टील ने बुधवार को अपने ठेकेदार कर्मचारियों और उनकी पत्नियों के लिए ‘घर से घर तक’ नामक एक समग्र सुरक्षा पहल का शुभारंभ किया. इस पहल में घरेलू सुरक्षा, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य, घर पर खुशहाली, तनाव-प्रबंधन, सुरक्षित ड्राइविंग के लिए टिप्स और व्यवहारजन्य सुरक्षा आदि जैसे विषय शामिल हैं. टाटा स्टील अपने साथ काम करने वाले लोगों और अंततः समाज के लोगों के लिए ‘शून्य नुकसान’ के प्रति कटिबद्ध है, जिसका अर्थ है स्वास्थ्य व सुरक्षा उत्कृष्टता के उच्चतम मानकों के प्रति व्यक्तिगत वचनबद्धता. कंपनी यह मानती है कि ठेकेदार कर्मचारी प्लांट के परिचालन और रखरखाव में अहम भूमिका निभाते हैं. टाटा स्टील के वीपी सेफ्टी हेल्थ एंड सस्टेनेबिलिटी संजीव पॉल जमशेदपुर के सेफ्टी एक्सीलेंस सेंटर में आयेजित इस उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे. वीपी शेयर्ड सर्विसेज प्रोबाल घोष विशिष्ट अतिथि थे. साथ ही, नीरज कुमार सिन्हा, चीफ सेफ्टी समेत विभिन्न वेंडर पार्टनर और उनके कर्मचारियों ने सपत्नीक इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया. चीफ सेफ्टी नीरज कुमार सिन्हा ने संदर्भ स्थापित करते हुए इसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला. (नीचे पूरी खबर देखें)

उन्होंने टाटा स्टील के ‘शून्य नुकसान’ लक्ष्य को हासिल करने के लिए घर और कार्यस्थल, दोनों जगहों पर व्यवहार में बदलाव की आवश्यकता को रेखांकित किया. वीपी संजीव पॉल ने टाटा स्टील के पिछले 15 साल की सुरक्षा उत्कृष्टता यात्रा के बारे में बताया. सभी कर्मचारी अपने कार्यस्थल से प्रफुल्लित मन से सुरक्षित अपने घर वापस पहुंचे, यह सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने कंपनी के प्रयासों की महत्ता बतायी. प्रतिभागियों के साथ बातचीत करते हुए श्री पॉल ने प्रत्येक सुरक्षित कर्मी के पीछे सुरक्षा को लेकर जागरूक गृहणियों को देख कर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और उनकी भूमिका की सराहना की. उन्होंने कहा कि यह प्रोग्राम निश्चित रूप से ‘शून्य नुकसान’ के लक्ष्य को हासिल करने में मदद करेगा. वाइस प्रेसिडेंट, शेयर्ड सर्विसेज श्री घोष ने अपने संबोधन में कार्यस्थल की स्थिति व सुरक्षा को बेहतर बनाने में विभिन्न एपेक्स कमिटियों द्वारा निरंतर किये जा रहे प्रयासों को रेखांकित किया. उन्होंने ‘चोट-मुक्त, घटना-मुक्त’ कार्यस्थल के लिए हमारी यात्रा में वेंडर पार्टनरों के प्रयासों की सराहना की. श्री घोष ने घर पर तनाव-मुक्त वातावरण के महत्व पर बल दिया, जो कार्यस्थल पर एक स्वस्थ-सुरक्षित कामगार का आधार होता है. इस इंटरएक्टिव कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने इस पहल को बेहद सकारात्मक और उत्साहजनक बताया. कार्यक्रम के दौरान घरेलू सुरक्षा प्रशिक्षण के अलावा, सुरक्षा पर दो वीडियो दिखाये गये, जिसमें घरेलू सुरक्षा और तनाव प्रबंधन के महत्व को बखूबी वर्णित किया गया था.

Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

Tata motors union medical support committee : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की मेडिकल सपोर्ट स्कीम कमेटी की बैठक में 47 आवेदनों पर चर्चा, 34 आवेदनों को मंजूरी
कारपोरेट व यूनियन

Tata motors union medical support committee : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की मेडिकल सपोर्ट स्कीम कमेटी की बैठक में 47 आवेदनों पर चर्चा, 34 आवेदनों को मंजूरी

August 6, 2026
nuvoco vistas company takeover : नुवोको विस्टास सीमेंट ने सूरत के लिमला सीमेंट प्लांट का शुभारंभ कर बढ़ाया कारोबार, वदराज सीमेंट का हुआ है अधिग्रहण
कारपोरेट व यूनियन

nuvoco vistas company takeover : नुवोको विस्टास सीमेंट ने सूरत के लिमला सीमेंट प्लांट का शुभारंभ कर बढ़ाया कारोबार, वदराज सीमेंट का हुआ है अधिग्रहण

July 11, 2026
Tata power agm : टाटा पावर एजीएम में घोषणा, ओडिशा में लगेगा नया सोलर प्लांट, डिविडेंड की हुई घोषणा
कारपोरेट व यूनियन

Tata power agm : टाटा पावर एजीएम में घोषणा, ओडिशा में लगेगा नया सोलर प्लांट, डिविडेंड की हुई घोषणा

July 7, 2026
Next Post
jamshedpur-breaking-बागबेड़ा में अपराधियों के हमले में घायल भाजपा नेता सूरज की मौत, पुलिस ने अपराधियों को भेजा जेल, आरोपियों में एक नाबालिग भी

jamshedpur-breaking-बागबेड़ा में अपराधियों के हमले में घायल भाजपा नेता सूरज की मौत, पुलिस ने अपराधियों को भेजा जेल, आरोपियों में एक नाबालिग भी

Saraikela-Chandil : चांडिल में दिन के उजाले में हो रहा बालू का अवैध उठाव

Coonoor-helicopter-crash : सीडीएस बिपिन रावत के साथ ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह हेलिकॉप्टर में थे सवार, यूपी के देवरिया जिला के रहने वाले है वरुण, स्थिति नाजुक, वेलिंगटन के आर्मी अस्पताल में चल रहा है इलाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में पैथोलॉजी किट की कमी, विटामिन डी व थायराइड की रक्त जांच बंद

Jamshedpur burmamines murder case : बर्मामाइंस आफताब आलम हत्याकांड मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर से गिरफ्तार होने की सूचना

Jamshedpur bjp : भाजपा बिष्टुपुर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, एसआइआर पर हुई चर्चा

Jamshedpur rural driving license camp hungama : पोटका में ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में हंगामा, अव्यवस्थित प्रबंधन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन, देखिए – video

Saraikela naxal arrested: सरायकेला में 22 लाख के तीन इनामी नक्सली गिरफ्तार, एके-47 समेत हथियार बरामद

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में पैथोलॉजी किट की कमी, विटामिन डी व थायराइड की रक्त जांच बंद

Jamshedpur burmamines murder case : बर्मामाइंस आफताब आलम हत्याकांड मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर से गिरफ्तार होने की सूचना

Jamshedpur bjp : भाजपा बिष्टुपुर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, एसआइआर पर हुई चर्चा

Jamshedpur rural driving license camp hungama : पोटका में ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में हंगामा, अव्यवस्थित प्रबंधन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन, देखिए – video

Saraikela naxal arrested: सरायकेला में 22 लाख के तीन इनामी नक्सली गिरफ्तार, एके-47 समेत हथियार बरामद

Jamshedpur mgm hospital hungama – एमजीएम अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप, देखिए – video

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News