
जमशेदपुर : टाटा स्टील ने कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए सहायता के लिए आगे आई है. इसके तहत टाटा स्टील ने एक बार फिर से लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की सप्लाई में बढ़ोतरी कर दी है. पहले टाटा स्टील 300 टन रोजाना लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की सप्लाई करती थी जिसको बढ़ाकर सोमवार को 600 टन प्रति दिन कर दिया गया था. अब बुधवार से इसको बढ़ाकर 800 टन प्रतिदिन कर दिया गया है. टाटा स्टील की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार बढ़ते कोरोना वायरस के केस के कारण ऑक्सिजन की सबसे ज्यादा जरूरत है, जिसकी सप्लाई को बरकरार रखने के लिए टाटा स्टील ने यह कदम उठाया है. (नीचे भी पढ़ें)

दूसरी और टाटा स्टील ने अपने अस्पताल टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में टेलिफोनिक ओपीडी की शुरुआत की है. इसके तहत लोगों को टीएमएच विश्वास में पंजीकरण कराना होगा. इसके बाद उनको समय और नंबर दिया जाएगा जिसके बाद लोगों को दिए गए नंबर पर कॉल करना होगा..लोग टेलिफोनिक ओपीडी परामर्श के लिए फोन नंबर 06576641015 और 06576641226 पर फोन कर नंबर ले सकते है. दूसरी ओर, टाटा स्टील ने कोरोना पॉजिटिव मरीजों को बेहतर खाना पहुंचाने के लिए 50 रुपये में लंच और डिनर उपलब्ध कराने की योजना पर काम शुरू किया है. इसके तहत लोगों को 50 रुपये में चावल, दाल, रोटी, एक भुजिया, एक सब्जी, अचार और सलाद ले सकते है. लोग इस खाना के लिए फ़ोन नंबर 9199181299 और 8002815324 पर कॉल कर बुकिंग कर सकते है.





