• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, August 12, 2026
32 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

tata-steel-initiative-to-combat-corona-टीएसआरडीएस ने लॉकडाउन में भी किसानों की आय जारी रखने में मदद की

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

संतोष वर्मा
चाईबासा : टाटा स्टील रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी (टीएसआरडीएस) ने करोना वायरस महामारी के कारण लॉकडाउन के दौरान नोवामुंडी में सब्जी की खेती करने वाले किसानों की आय को जारी रखने में मदद की। आवाजाही और परिवहन पर प्रतिबंध के कारण स्थानीय किसानों को अपनी उपज बेचने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। नोवामुंडी में टीएसआरडीएस ने 50 से अधिक किसानों को सीधे नोवामुंडी के निवासियों को सब्जियां बेचने में सक्षम कर इस मुद्दे को हल किया है।
नोवामुंडी में सब्जी उगाने वाले कई किसान स्थानीय सब्जी विक्रेताओं को उपज बेचकर अपनी दैनिक आय अर्जित करते हैं। सरकार द्वारा लगाए गए जनता कर्फ्यू के कारण, ये किसान अपनी सब्जियां नहीं बेच पा रहे थे और इस प्रकार उनकी आमदनी का स्रोत बंद हो गया था। इन किसानों की मदद करने के लिए टीएसआरडीएस ने किसानों से सीधे नोवामुंडी के निवासियों तक सब्जियां पहुंचाने की योजना तैयार की। इसी कार्य के लिए एक समर्पित वाहन इन किसानों से सब्जियां एकत्र करता है और ग्राहकों को वितरित करता है। किसानों को प्रतिदिन भुगतान किया जाता है।
इस पहल के बारे में तुलसीदास गनवीर, यूनिट हेड (टीएसआरडीएस), नोवामुंडी ने कहा, “जब मैं जनता कर्फ्यू के दिन एक किसान से मिला, तब वह साप्ताहिक हाट जा रहा था। उसे एक दिवसीय लॉकडाउन के बारे में बिलकुल पता नहीं था। उसके पास 1.5 क्विंटल बैंगन था। जानकारी होने पर वह चिंतित हो गया कि इतने बैंगन को अब बेचे कैसे! तब हमने टाटा स्टील, नोवामुंडी में अपने प्रशासन के साथ उसका संपर्क कराया और दो घंटे के अंदर ही उसकी सारी सब्जियां बिक गयीं। इसके बाद, इस पर विचार करते हुए हमने ऐसे किसानों की मदद करने के लिए एक योजना को औपचारिक रूप दिया, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि इस संकट के दौरान भी उनका जीविकोपार्जन जारी रहे, तो दूसरी ओर, नोआमुंडी के निवासियों को भी समय पर सब्जियां मिलती रहे।”
इस हस्तक्षेप से लाभान्वित किसानों में से एक कर्मा महतो ने बताया, “कर्फ्यू के कारण हम बहुत असहाय हो गए थे, क्योंकि हम सब्जी पैदा करने वाले किसान लोग दैनिक आय पर जीवित रहते हैं। इसके अलावा, हमारी उपज भी समय के साथ खराब होने वाले उत्पाद हैं। लेकिन टीएसआरडीएस के हस्तक्षेप के कारण, हम अब आश्वस्त हैं, क्योंकि हम अपनी उपज को बेचने में सक्षम हो गये हैं और हमारी आय भी स्थिर हो गयी है।” आगे, टीएसआरडीएस की योजना अधिक से अधिक सब्जी पैदा करने वाले किसानों तक पहुंचने और उनके अपने उपभोक्ता आधार को बढ़ाने और आय सृजन करने में उनकी मदद करने की है।

ADVERTISEMENT
[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

Tata motors union medical support committee : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की मेडिकल सपोर्ट स्कीम कमेटी की बैठक में 47 आवेदनों पर चर्चा, 34 आवेदनों को मंजूरी
कारपोरेट व यूनियन

Tata motors union medical support committee : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की मेडिकल सपोर्ट स्कीम कमेटी की बैठक में 47 आवेदनों पर चर्चा, 34 आवेदनों को मंजूरी

August 6, 2026
nuvoco vistas company takeover : नुवोको विस्टास सीमेंट ने सूरत के लिमला सीमेंट प्लांट का शुभारंभ कर बढ़ाया कारोबार, वदराज सीमेंट का हुआ है अधिग्रहण
कारपोरेट व यूनियन

nuvoco vistas company takeover : नुवोको विस्टास सीमेंट ने सूरत के लिमला सीमेंट प्लांट का शुभारंभ कर बढ़ाया कारोबार, वदराज सीमेंट का हुआ है अधिग्रहण

July 11, 2026
Tata power agm : टाटा पावर एजीएम में घोषणा, ओडिशा में लगेगा नया सोलर प्लांट, डिविडेंड की हुई घोषणा
कारपोरेट व यूनियन

Tata power agm : टाटा पावर एजीएम में घोषणा, ओडिशा में लगेगा नया सोलर प्लांट, डिविडेंड की हुई घोषणा

July 7, 2026
Next Post
jharkhand-corona-virus-झारखंड में 421 कोरोना वायरस की हुई जांच, 1 पॉजिटिव, जमशेदपुर में 80 सैम्पल की जांच, 35 की आई रिपोर्ट, सोनारी सब्जी बाजार में मिले संदिग्ध को फिर आइसोलेशन वार्ड में कराया भर्ती, रांची की पॉजिटिव लड़की के जमशेदपुर के चार साथी की रिपोर्ट का इंतजार

jamshedpur-breaking-जमशेदपुर में ड्रग इंस्पेक्टर का जुगसलाई में छापा, बड़े पैमाने पर सैनीटाइजर जब्त

jamshedpur-breaking-जमशेदपुर में ड्रग इंस्पेक्टर का जुगसलाई में छापा, बड़े पैमाने पर सैनीटाइजर जब्त

saraikela-adityapur-आदित्यपुर के जनप्रतिनिधियों व वार्ड पार्षदों के खिलाफ लोगों में गुस्सा, आदित्यपुर में लोगों ने विरोध में साटा पोस्टर

saraikela-adityapur-आदित्यपुर के जनप्रतिनिधियों व वार्ड पार्षदों के खिलाफ लोगों में गुस्सा, आदित्यपुर में लोगों ने विरोध में साटा पोस्टर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur police action : मानगो में धोखाधड़ी सहित अन्य मामलों में फरार आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजा गया जेल

NH-49 fire : एनएच-49 पर फ्यूल कंपनी में लगी आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा हादसा टला

Tata sons breaking : टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखर ने अपने पद से दिया इस्तीफा, टाटा समूह में हलचल

Jamshedpur proud – लोयोला स्कूल टेल्को के अर्थव ने तैराकी में जीते 2 सिल्वर मेडल, नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाइ

Jamshedpur accident : जुगसलाई में गिट्टी लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा, खलासी गंभीर

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur police action : मानगो में धोखाधड़ी सहित अन्य मामलों में फरार आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजा गया जेल

NH-49 fire : एनएच-49 पर फ्यूल कंपनी में लगी आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा हादसा टला

Tata sons breaking : टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखर ने अपने पद से दिया इस्तीफा, टाटा समूह में हलचल

Jamshedpur proud – लोयोला स्कूल टेल्को के अर्थव ने तैराकी में जीते 2 सिल्वर मेडल, नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाइ

Jamshedpur accident : जुगसलाई में गिट्टी लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा, खलासी गंभीर

Jamshedpur fire – पारडीह में बिजली के खंभे में लगी आग से हड़कंप

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News