जमशेदपुर : जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंटर डिविजनल बास्केटबॉल और वॉलीबॉल चैंपियनशिप का सफल आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ हिस्सा लिया. बास्केटबॉल में 192 खिलाड़ी (96 पुरुष और 96 महिलाएं), जबकि वॉलीबॉल में 195 खिलाड़ी शामिल हुए. महिला वर्ग में ओएमक्यू ने विजेता का खिताब जीता. एइएम (एसेट एंड एनर्जी मैनेजमेंट) उपविजेता रहा, जबकि जनरल ऑफिस ने तीसरा स्थान हासिल किया. (नीचे भी पढ़ें)

पुरुष वर्ग में एइएम ने विजेता ट्रॉफी अपने नाम की. ओएमक्यू ने उपविजेता का ख़िताब जीता, जबकि वेस्ट बोकारो ने तीसरा स्थान हासिल किया. वॉलीबॉल में टाटा स्टील जमशेदपुर ऑपरेशन्स ने विजेता का खिताब जीता. टाटा स्टील कलिंगानगर उपविजेता रहा, जबकि वेस्ट बोकारो ने तीसरा स्थान हासिल किया. (नीचे भी पढ़ें)

पुरस्कार वितरण समारोह में टाटा स्टील जमशेदपुर के चीफ सिक्योरिटी जितेंद्र सिंह शेखावत और सिंटर प्लांट के मैकेनिकल मेंटेनेंस के हेड मनीष कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. अतिथियों ने सभी विजेता टीमों को बधाई दी और प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी डिवीजनों की खेल भावना की सराहना की. (नीचे भी पढ़ें)

मैचों का संचालन सुचारू और निष्पक्ष तरीके से सुनिश्चित करने वाले अधिकारियों में राकेश महतो, रवि प्रसाद, निजाम अली, हरीश, स्नेहा और अर्पित पांडे शामिल थे.








