जमशेदपुर : टाटा स्टील एलडी 2 में रक्तदान शिविर का आयोजन कंपनी के अंदर कान्फ्रेंस हाल में किया गया. रक्तदान शिविर का उदघाटन प्लांट मेडिकल के डाक्टर अब्दुल मल्लिक, चीफ एचआरएम यशवंत पांडेय एवं जेडीसी चेयरमैन आरके झा ने संयुक्त रूप से फीटा काटकर किया. स्वागत भाषण हेड विरेन्द्र बारी ने दिया. डाक्टर मल्लिक ने रक्तदान से संबंधित महत्वपूर्ण बातें बताए और रक्तदान के उपयोगिता पर विस्तृत जानकारी दिए. मुख्य अतिथि के तौर पर यशवंत पांडेय ने एलडी 2 के समस्त रकदाताओं को बधाई दिए. उन्होंने एलडी 2 जेडीसी की रक्तदान एवं अन्य क्रियाक्लापों की प्रशंसा की. (नीचे भी पढ़ें)
जेडीसी चेयरमैन आरके झा ने एलडी 2 के रक्तदान शिविर पर विस्तृत जानकारी दिए एवं कार्यक्रम का संचालन भी किया. शिविर में एलडी 2 के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और 176 लोगों ने रक्तदान किया. धन्यवाद ज्ञापन टाटा वर्कर्स यूनियन के कोषाध्यक्ष अमोद दुबे ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हेड सुजीत कुमार, शशांक शेखर, आकांश्रा प्रिया, कुलदीप सिंह कमेटी मेम्बर गुरुशरण, मंगल महतो, राहुल श्रीवास्तव, अनिल झा, धर्मेन्द्र उपाध्याय आफिस स्टाफ पीपी त्रिवेदी एवं ब्रजेश दास का सराहनीय योगदान रहा.







