जमशेदपुर : टाटा स्टील की कंपनी टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट ने अपने दूसरे तिमाही का रिजल्ट जारी किया है. इसके तहत टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट ने करीब 333.36 करोड़ रुपये का नुकसान दर्ज किया है जबकि पिछले साल इसी आलोच्य अवधि में 134.77 करोड़ रुपये का मुनाफा कंपनी को हुआ था. यह आंकड़ा अप्रैल से लेकर सितंबर माह तक का है. वैसे कंपनी का सेल्स में करीब 16.89 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है, जो 1913.94 करोड़ रुपये तक का रहा जबकि पिछले साल 1637.37 करोड़ रुपये का ही सेल्स इसी आलोच्य अवधि में हुआ था. आपको बता दें कि टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट कंपनी उषा मार्टिन का अधिग्रहण करने के बाद बनाया गया है. इसके अलावा उसमें कई नये प्लांट को भी जोड़ा गया है. वैसे इसका लगातार विस्तार हो रहा है. टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट के विस्तार का भी प्लान है, जिसको लेकर काम चल रहा है.




