जमशेदपुर : टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन अपने सारे वरीय अधिकारियों के साथ टाटा वर्कर्स यूनियन के वरिष्ठ नेता और उपाध्यक्ष शहनवाज आलम के आवास ईंद के मौके पर पहुंचे. उन्होंने यहां पहुंचकर लोगों की बधाईयां स्वीकार की और सारे लोगों को अपनी ओर से बधाईयां दी. इस मौके पर टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी, वाइस प्रेसिडेंट डीबी सुंदरमम, वाइस प्रेसिडेंट राजीव मंगल, पीयुष गुप्ता, प्रबाल घोष, वीपी आरएम डीबीएस रमण, तार कंपनी के एमडी उज्जवल चक्रवर्ती, टाटा स्टील यूआइएसएल के एमडी रितुराज सिन्हा, समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. (नीचे भी पढ़ें)
टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज, पूर्व अध्यक्ष आर रवि प्रसाद समेत अन्य लोग मौजूद थे. शहनवाज आलम के आवास पर जाने के बाद बगल में ही रहने वाले कमेटी मेंबर और कर्मचारी मोहम्मद रफीक के आवास पर भी वे गये और उनको भी बधाईयां दी. सेवइयां खाकर फिर सारे लोग लौटे.



