
मुंबई : टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन ने अंदेशा जताया है कि भारत में महंगाई की दर और बढ़ सकती है क्योंकि वैश्विक कमोडिटी की कीमतें लगातार बढ़ रही है. श्री नरेंद्रन टाइम्स नेटवर्क के इंडिया इकॉनॉमिक कांक्लेव के आठवें संस्करण को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान इंडियन मैनुफैक्चरिंग प्रोग्रेस पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए टटा स्टील के एमडी ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कमोडिटी की कीमतें तय हुई. उन्होंने दोहराया कि इस्पात उद्योग में चीन के बाहर मजबूत मांग देखी जा रही है. क्षमता बढ़ोत्तरी के मोर्चे पर, उन्होंने कहा कि उन्हें आपूर्ति पक्ष की क्षमता में तेजी से बढ़ोत्तरी होती नहीं दिख रही है. सरकार की ओर से विश्व के संसाधनों की बढ़ोत्तरी पर विस्तार से बातचीत की जा रही है. उन्होंने कहा कि चीन के कारण अब वैश्विक स्तर पर ज्यादा आपूर्ति को प्रभावित नहीं कर पायेगी. उन्होंने कहा कि पहले से डिमांड और सप्लाइ में बेहतरी आयी है और रर्तमान में बेहतर बाजार तैयार हुआ है. कोकिंग कोल का भारत बड़ा निर्यातक बने रहेगा, ऐसी संभावना टीवी नरेंद्रन ने जतायी है.




