जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ओल्ड सोनारी बस्ती होल्डिंग नंबर 2370 विकास भवन निवासी 73 वर्षीय अमृत कुमार गुप्ता पर झामुमो के कुछ कतिपय स्थानीय नेताओं ने हमला कर उनके घर कोखाली कराने की कोशिश की. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो चुकी है. इस घटना को लेकर सोनारी पुलिस ने एक एफआइआर दायर कर दिया है और सीसीटीवी फुटेज की रिकॉर्डिंग को भी जब्त किया है. इस घटना में शैलेंद्र पांडेय के साथ झामुमो नेता युग कुमार, साधु सिंह, सोमनाथ सिंह साफ तौर पर दिख रहे है, जो शिकायतकर्ता के घर में घुसकर मारपीट कर रहे है. (नीचे देखे पूरी खबर)

इसको लेकर दायर किये गये एफआइआर में अमृत कुमार गुप्ता ने बताया है कि 26 अप्रैल की दोपहर लगभग 11.30 बजे सिदगोड़ा फ्रेंड्स कॉलोनी के रोड नंबर 2, घर नंबर 9 निवासी शैलेंद्र कुमार पांडेय अपने 15 से 20 अज्ञात लोगों के साथ उनके घर में घुस गये और अचानक उनके साथ मारपीट की गयी. जान मारने की नियत से उनके साथ मारपीट की गयी. शोर शराबा सुनकर जब उनकी पत्नी आयी, तब उनकी पत्नी के साथ भी मारपीट की गयी. उनके गले से सोने की चेन, जिसकी कीमत लगभग 70 से 80 हजार रुपये होगी, शैलेंद्र कुमार पांडेय द्वराा चोरी कर ली गयी. आरोपियों द्वारा घर में चाकू, मारतुल और अन्य तरह के औजार लेकर घुस गये थे. इस घटना के बाद पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है.







