जमशेदपुर : टाटा स्टील ने कर्मचारियों के बच्चों के लिए संचालित मिलेनियम स्कॉलरशिप योजना का परिणाम जारी कर दिया है. योजना के तहत विभिन्न श्रेणियों में 360 विद्यार्थियों का चयन किया गया है. कैटेगरी-ए (प्रीमियम संस्थान एवं एमबीबीएस) के तहत चयनित छात्रों को 75,000 रुपये प्रतिवर्ष की छात्रवृत्ति दी जायेगी. वहीं, कैटेगरी-बी (ओपीआर एवं कर्मचारी ग्रेड) के तहत इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, लॉ, मीडिया, होटल मैनेजमेंट समेत अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए 36,000 रुपये प्रतिवर्ष की सहायता प्रदान की जायेगी. (नीचे भी पढ़ें)
परिणाम के अनुसार ओपीआर ग्रेड में इंजीनियरिंग व सामान्य व्यावसायिक पाठ्यक्रम के लिए 34, पोस्ट ग्रेजुएट के लिए 9, मेडिकल के लिए 4 तथा अन्य सामान्य पाठ्यक्रमों के लिए 3 छात्रों का चयन हुआ है. कर्मचारी ग्रेड में कैटेगरी-ए के तहत 81, कैटेगरी बी के इंजीनियरिंग (सामान्य) में 140, एससी/एसटी इंजीनियरिंग में 2, सामान्य श्रेणी में 46, पीजी एससी/एसटी में 01, डिप्लोमा सामान्य में 11, डिप्लोमा एससी/एसटी में 01 तथा अन्य सामान्य पाठ्यक्रमों में 17 छात्रों का चयन किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
इसके अलावा लड़कियों के लिए कैटेगरी बी में इंजीनियरिंग (सामान्य) के लिए 6, पीजी (सामान्य) के लिए 3, डिप्लोमा (सामान्य) के लिए 01 तथा अन्य सामान्य पाठ्यक्रम के लिए 01 छात्रा का चयन हुआ है.







