
जमशेदपुर : टाटा स्टील ने लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ने के बाद नये बदलाव को लागू कर दिया है. इस कड़ी में टाटा स्टील ने अपने कोलकाता स्थित टाटा सेंटर और कोलकाता सेल्स ऑफिस को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दयिा है. आगे नोटिस दिया जायेगा, जिसके बाद ही कंपनी की ओर से इसको खोलने पर विचार किया जायेगा. 25 मार्च को जारी किये गये आदेश के तहत 14 अप्रैल तक के लिए कार्यालय को बंद किया गया था. अब चूंकि लॉकडाउन को तीन मई तक के लिए लागू कर दिाय गया है, इस कारण अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है. दूसरी ओर, टाटा स्टील कंपनी परिसर में सेफ्टी और सोशल डिस्टेंशिंग को देखते हुए बड़ी गाड़ियों के मूवमेंट में भी बदलाव किया गया है. नये सरकुलर के तहत सुबह 5.30 बजे से सुबह 6.15 बजे तक का जो समय गाड़ियों के मूवमेंट का था उसको बदलकर सुबह 5.30 बजे से सुबह 6.45 बजे तक के लिए कर दिया गया है. इसी तरह सुबह 7.30 बजे से 8.30 बजे तक के मूवमेंट के समय को बदलकर सुबह 7.30 बजे से सुबह 9 बजे तक कर दिया गया है. इसके अलावा दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 2.15 बजे तक के मूवमेंट के समय को बदलकर दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 2.45 बजे तक कर दिया गया है जबकि शाम को 4.45 बजे से लेकर शाम 6.15 बजे के निर्धारित समय को बदलकर शाम 4.30 बजे से शाम 6.15 बजे तक निर्धारित कर दिया गया है. इसके अलावा रात 9.30 बजे से रात 10.15 बजे तक के समय को बदलकर रात 9.30 बजे से रात 10.45 बजे तक इसके मूवमेंट का आदेश दिया गया है. वीपी स्टील मैनुफैक्चरिंग सुधांशु पाठक के आदेश से यह बदलाव किया गया है, जो वर्तमान में एपेक्स रोड एंड रेल सेफ्टी सब कमेटी के चेयरमैन भी है.







