
जमशेदपुर : टाटा स्टील नीदरलैंड ने तीन कंपनियों के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं. यह तीन कंपनियां मैकडरमोट, डेनिएल और हैच – हाइड्रोजन है. यह समझौता टाटा स्टील अपने ग्रीन स्टील में ट्रांसफर करने के लिए किया है. तीनों कंपनियों के सहयोग से टाटा स्टील अपने इस ड्री प्रोजेक्ट को पूरा करेगी. इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में एक्सपर्ट टीम की जरुरत है और इसी को ध्यान में रखकर कंपनी ने यह समझौता किया है..इस प्रोजेक्ट की लागत 65 मिलियन यूरो से अधिक होने की उम्मीद है. हालांकि प्रोजेक्ट के ओवरआल लीडरशिप टाटा स्टील की इंटरनल टीम द्वारा किया जा रहा है..लेकिन इसे विशेष बनाने के लिए के लिए कंपनी की ओर से जिन तीन कंपनियों के साथ समझौता किया गया है उसकी अलग अलग जवाबदेही तय की गई है. मैकडरमोट निर्माण कंपनी इनपुट के लिए जिम्मेदार है और तकनीकी परियोजना प्रबंधन में सहयोग करेगी. डेनियल इंजीनियरिंग डिजाइन के लिए जिम्मेदार है और डायरेक्ट रिड्यूस्ड आयरन (डीआरआई) की आपूर्ति करने वाले संयंत्र और प्रौद्योगिकी के लिए उतरदायी होगा. यह जानकारी टाटा स्टील के कारपोरेट कम्यूनिकेशन की ओर से जारी विज्ञप्ति में दी गई है. कंपनी की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि इसके लिए वहां के सरकार के दो मंत्रालयों और उत्तर प्रांत के साथ एमओयू किए गए हैं.




