जमशेदपुर : टाटा स्टील द्वारा जमशेदपुर के बारीडीह में संचालित आर्देशायर मेमोरियल अस्पताल में सोमवार से नये तरीके से डायलिसिस यूनिट का उदघाटन किया गया. टाटा स्टील के वीपी सीएस चाणक्य चौधरी ने इसका विधिवत उदघाटन किया. किडनी रोगियों के लिए यहां पहले से ही डायलिसिस होती थी, लेकिन चूंकि, एडीएमएच अस्पताल को बाद में चलकर मणिपाल मेडिकल कॉलेज के लिए दे दिया गया, इस कारण उसको बंद कर दिया गया था. (नीचे देखे पूरी खबर)

अब बारीडीह के होम्योपैथी क्लिनिक की उपलब्धता कम होने के कारण वहां डायलिसिस सेंटर खोल दिया गया है. इस मौके पर टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, महामंत्री सतीश सिंह, टाटा स्टील के जीएम मेडिकल सर्विसेज समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. इस दौरान यह बताया गया कि इस अस्पताल में 20 बेड की व्यवस्था होगी, जहां एक दिन में 60 डायलिसिस की सुविधा रहेगी. यहां लेटेस्ट आरओ प्लांट से लेकर तमाम नयी सुविधाएं है. इसके अलावा नेफ्रो प्लस के साथ मिलकर इसमें रोगियों को बेहतर से बेहतर सुविधा प्रदान की जा रही है. कोरोना पीड़ितों के लिए अलग व्यवस्था भी की गयी है ताकि उनका इलाज रुके नहीं. किडनी के रोगियों के लिए एक बार फिर से यह नया वरदान साबित हो सकेगा.




