
जमशेदपुर : टाटा समूह के स्पेशल प्रोजेक्ट में टाटा स्टील के 5 अधिकारियों को काम पर लगाया गया है. पांच अधिकारियों को इस स्पेशल प्रोजेक्ट के लिए कम समय के लिए भेज दिया गया है. तीन माह के लिए यह पदस्थापन किया गया है. ये सारे अधिकारी को दिल्ली से अपना कामकाज देखने को कहा गया है. इन पांच अधिकारियों में टाटा स्टील के चीफ फाइनांसियल ऑपरेशन व बिजनेस फाइनांस संदीप भट्टाचार्या, चीफ फाइनांस व एकाउंट टीएसएम राजीव कुमार चौधरी, केजीएसएसएल में डेपुटेशन पर भेजे गये अभिजीत बोस, टीएसएम के सीनियर मैनेजर फाइनांस व एकाउंट सचिन कुमार सिंह और एफओएंडबीएफ मयंक सर्राफ को शामिल किया गया है. इन अधिकारियों के कामकाज को देखने के लिए चीफ रेवेन्यू एकाउंट व इंप्लाइज बेनीफिट पार्था बासु को संदीप भट्टाचार्य का काम देखने को कहा गया है और फाइनांस ऑपरेशन के अधिकारियों को पार्था बासु को रिपोर्ट करने को कहा गया है. इसी तरह बीएजी ग्रुप एरिया के अधिकारी, जो संदीप भट्टाचार्या को रिपोर्ट करते थे, उनको चीफ बीएजी स्टील व रॉ मैटेरियल संजय शर्मा को रिपोर्ट करने को कहा गया है. टाटा स्टील कलिंगानगर के चीफ फाइनांस व एकाउंट अवनिश अरुण को चीफ फाइनांस व एकाउंट टीएसएम का प्रभार दिया गया है. जो अधिकारी राजीव कुमार चौधरी को रिपोर्ट करते थे, उनको कहा गया है कि वे लोग अवनिश अरुण को रिपोर्ट करें. चीफ रेवेन्यू एकाउंट व इंप्लाइज बेनीफिट पार्था बासु और चीफ बीएजी स्टील व रॉ मैटेरियल पार्था बासु को वीपी फाइनांसियल ऑपरेशन व कारपोरेट रिपोर्टिंग को रिपोर्ट करने को कहा गया है. यह बदलाव टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन के हस्ताक्षर से किया गया है.






