
जमशेदपुर : टाटा स्टील के पिलेट प्लांट के कर्मचारियों के लिए बुधवार का दिन खुशखबरी लेकर आया. वर्षों से लंबित पिलेट प्लांट ऑपरेशन का मैनपावर बुधवार को वीपी आइएम उत्तम सिंह एवं टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद के मौजूदगी मे फाइनल हो गया. वर्तमान में पिलेट प्लांट में 65 कर्मचारी कार्यरत है जबकि प्रबंधन की ओर से 61 मैनपावर तय करने का दबाव दिया गया था, लेकिन 66 मैनपावर को तय किया गया. सीनियर एसोसिएट की संख्या को बढ़ाकर 22 से 25 किया गया ताकि डाउन दी लाइन प्रमोशन (नीचे स्तर के कर्मचारियों का उत्थान) का रास्ता खुल सकें. इसी तरह एसोसिएट औऱ जूनियर एसोसिएट के पद 39 था, जिसको बढ़ाकर 40 किया गया. सीनियर ऑफिस एसोसिएट के 1 पद को यथावत रखा गया. इस मौके पर प्रबंधन की तरफ से वीपी ( आइएम ) उत्तम सिंह, चीफ एचआर (आइएम) जीपी मिश्रा, पीएसडी के चीफ रामाशंकर, हेड संदीपन एवं पिलेट प्लांट के चीफ इंद्रजीत पॉल, हेड ब्रटिशंकर उपाध्याय, एचआर तीरना सान्याल जबकि यूनियन के तरफ से अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, महासचिव सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय, उपाध्यक्ष भगवान सिंह, पिलेट प्लांट के जेडीसी चेयरमैन और कमेटी मेंबर समरेश सिंह, कमिटी मेंबर संजय सिंह एवं तरुण कुमार ने हस्ताक्षर किये.




