जमशेदपुर : टाटा स्टील के प्रोडक्शन (उत्पादन) और डिलीवरी (आपूर्ति) में बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी है. इसके तहत टाटा स्टील के भारत, थाईलैंड और नीदरलैंड प्लांट में प्रोडक्शन और डिलीवरी में बढ़ोत्तरी हुई है. कंपनी की ओर से जारी किये गये रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा स्टील के भारत में जहां पिछले छहमाही (अप्रैल 2024 से सितंबर 2024 तक) 10.55 मिलियन टन का प्रोडक्शन हुआ था, वहीं, चालू वित्तीय वर्ष के प्रथम छहमाही (अप्रैल 2025 से सितंबर 2025 तक) में 10.90 मिलियन टन का प्रोडक्शन हुआ है. इसी तरह टाटा स्टील नीदरलैंड में पिछले छहमाही में 3.35 मिलियन टन और वर्तमान चालू वित्तीय वर्ष में 3.37 मिलियन टन का डिलीवरी हुई थी. टाटा स्टील के थाइलैंड में 0.61 मिलियन टन का प्रोडक्शन पिछले साल के छहमाही में हुआ था जबकि इस चालू वित्तीय वर्ष में 0.69 मिलियन टन का प्रोडक्शन हुआ था. (नीचे भी पढ़ें)
इसी तरह टाटा स्टील के भारत में पिछले छहमाही में 10.05 मिलियन टन का स्टील डिलीवरी की गयी थी जबकि इस वित्तीय वर्ष के प्रथम छहमाही में 10.31 मिलियन टन डिलीवरी हो चुकी है. टाटा स्टील नीदरलैंड में 2.97 मिलियन टन पिछले साल के प्रथम छहमाही में डिलीवरी हुई थी जबकि इस साल 3.04 मिलियन टन स्टील डिलीवरी की जाती है. टाटा स्टील यूके प्लांट में काम चल रहा है, जिस कारण प्रोडक्शन तो नहीं है, लेकिन यहां स्टील डिलीवरी हो रही है. इसके तहत 1.31 मिलियन टन स्टील का डिलीवरी पिछले वित्तीय वर्ष के छहमाही में हुई थी जबकि इस वित्तीय वर्ष में 1.17 मिलियन टन का स्टील डिलीवरी हो चुकी है. टाटा स्टील ने भारत में वित्तीय वर्ष 202-2026 के दूसरे तिमाही (जुलाई से सितंबर 2025 तक) में 5.67 मिलियन टन का स्टील का प्रोडक्शन किया है जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में इसी आलोच्य अवधि में 5.28 मिलियन टन का प्रोडक्शन हुआ था. टाटा स्टील के भारत में इस वित्तीय वर्ष के दूसरे तिमाही में 5.56 मिलियन टन स्टील का डिलीवरी हुई थी जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में 5.11 मिलियन टन स्टील का डिलीवरी की गयी थी. टाटा स्टील के नीदरलैंड और थाइलैंड में भी डिलीवरी में बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी है.



