जमशेदपुर : टाटा स्टील के स्पोटर्स विभाग में बदलाव किया गया है. ओडिशा के हेड स्पोटर्स राजीव सेठ को हटा दिया गया है. उनको हेड स्पोटर्स के पद पर वीपी कारपोरेट सर्विसेज के तौर पर पदस्थापित किया गया है. टाटा स्टील के वीपी कारपोरेट सर्विसेज डीबी सुंदररमम ने यह बदलाव किया है. नीलाचन इस्पात निगम लिमिटेड में पदस्थापित प्रसन्न चौधरी को प्रोमोशन दिया गया है. उनको आइएल 4 से आइएल 3 स्तर पर प्रोमोशन दिया गया है. वे उसी पद पर काम करेंगे. वहीं, हेड प्रोडक्शन प्लानिंग व डिस्पैच के पद पर सरोज कुमार प्रधान को पोस्टिंग की गयी है. इंटरव्यू के आधार पर यह पोस्टिंग की गयी है. सरोज प्रधान आइएल 4 स्तर के अधिकारी थे, जिनको आइएल 3 बनाया गया है. एक अगस्त से यह पदस्थापन किया गया है. टीएसबीडीसीएल के आइएल 3 स्तर के अधिकारी आशीष चौधरी को पदस्थापन किया गया है. हेड बिजनेस फाइनांस टिनप्लेट के तौर पर उनको पदस्थापित किया गया है.














