गालूडीह: घाटशिला प्रखंड के गालूडीह थाना में उपायुक्त के निर्देशानुसार गुरुवार को भूमि विवाद समाधान शिविर आयोजित हुआ. इस शिविर में घाटशिला राजस्व उप निरीक्षक किशन राय, राजस्व कर्मचारी चंद्रमा राम, अंचल अमीन सुरेश रजक, थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश, एसआई अजय बागे और जितेंद्र कुमार उपस्थित रहे. शिविर में जमीन से संबंधित विवादों की सुनवाई की गयी. इस दौरान भूमि विवाद से संबंधित एक आवेदन आए.(नीचे भी पढे)
अंचल अमीन सुरेश रजक ने बताया कि शिविर में भूमि विवाद से संबंधित एक आवेदन आए थे. केशरपुर निवासी धर्मचंद मंडल ने विवादित जमीन की सरकारी अमीन द्वारा दुबारा मापी करने को लेकर आवेदन किया है. मालूम हो कि करीब एक महीने पहले विवादित 60 डिसमिल जमीन मापी के लिए सरकारी अमीन केशरपुर गांव पहुंचा था. जमीन मापी के दौरान जमकर हंगामा हुआ था. ग्रामीणों ने सरकारी अमीन को बंधक बना दिया था.



