
जमशेदपुर : टाटा स्टील के विस्तार के साथ ही अधिकारियों का भी विस्तार किया जा रहा है जबकि नये बदलावों के साथ नयी टीम ने कामकाज संभाल लिया है. टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन टाटा स्टील के भी चेयरमैन है. नये तौर पर वाइस चेयरमैन के पद पर नोएल टाटा को नियुक्त किया गया है. इससे पहले बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में स्वतंत्र निदेशक (इंडिपेंडेंट डायरेक्टर) के तौर पर महिला फरिदा खंबता को नियुक्त किया था, जो वाइस प्रेसिडेंट रिस्क मैनेजमेंट के तौर पर काम कर रही थी. उनको इस्ट एसिया व पैसिफिक, लैटिन अमेरिका, साउथ एसिया, कैरिबिया देशों की काफी जानकारी है. लंदन बिजनेस स्कूल से बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री लेने वाली सुश्रि खंबता इससे पहले कोटैक महिंद्रा बैंक ऑफ इंडिया और ड्रैगम कैपिटल वियतनाम में काम कर चुकी है. उनके अलावा महिला बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के तौर पर पहले से मल्लिका श्रीनिवासन है. इससे पहले डेविड डब्ल्यू क्रेन को भी स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया गया था. इस तरह के बदलावों से टाटा स्टील समूह को और धारदार बनाने की कोशिशें की जा रही है. वर्तमान में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के अलावा वाइस चेयरमैन नोएल टाटा के साथ महिला निदेशक मल्लिका श्रीनिवासन, ओपी भट्ट, दीपक कपूर, फरिदा खंबता, डेविड डब्ल्यू क्रेन, वीके शर्मा, सौरभ अग्रवाल के साथ टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन और एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सह सीएफओ कौशिक चटर्जी को रखा गया है. टाटा स्टील मैनेजमेंट में उच्चाधिकारियों में कई सारे लोगों को जोड़ा गया है. वीपी एचआरएम अतरई सान्याल, टीक्यूएम के वीपी अवनिश गुप्ता, वीपी स्टील मैनुफैक्चरिंग चैतन्य भानु, वीपी सीएस चाणक्य चौधरी, वीपी रॉ मैटेरियल डीबी सुंदररमम, वीपी टेक्नॉलॉजी डॉ देबाशीष भट्टाचार्जी, वीपी शेयर्ड सर्विसेज प्रोबाल घोष, वीपी सप्लाइ चेन पीयुष गुप्ता, वीपी ऑपरेशन कलिंगानगर राजीव कुमार, वीपी ग्रुप स्ट्रैटेजी प्रोक्योरमेंट राजीव मुखर्जी, वीपी स्टील मार्केटिंग व सेल्स राजीव सिंघल, वीपी सेफ्टी, हेल्थ व सस्टेनेबिलिटी संजीव पॉल, वीपी फाइनांसियल ऑपरेशन व कारपोरेट रिपोर्टिंग संजीब नंदा, वीपी ऑपरेशन टाटा स्टील मेरामंडली सुबोध पांडेय और वीपी आयरन मेकिंग उत्तम सिंह को बनाया गया है. दूसरी महिला वीपी के तौर पर वीपी कारपोरेट फाइनांस ट्रेजरी और रिस्क मैनेजमेंट समिता शाह को बनाया गया है. वैसे टाटा स्टील समूह में महिला के उच्च पदों पर पदस्थापन बढ़ी है. जहां टाटा स्टील के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में एक ही महिला थी, उसकी संख्या को बढ़ाकर दो कर दिया गया है जबकि टाटा स्टील के वरीय मैनेजमेंट समूह में भी दो पदाधिकारी वीपी स्तर पर नियुक्त किये गये है. वैसे टाटा स्टील महिलाओं को आगे लाने और लैंगिक समानता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है. कंपनी की योजना है कि वर्ष 2025 तक 25 फीसदी वर्कफोर्स कंपनी में महिला का रखा जायेगा, जिसमें हिस्सेदारी एलजीबीटीक्यू प्लस का भी होगा.




