• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, June 12, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

tata-steel-sir-dorabji-tata-birthday-टाटा स्टील ने पूरे किये ऐतिहासिक 113 साल का सफर, सर दोराबजी टाटा ने जमशेदजी टाटा के सपने को किया था साकार, आइये सलाम करें ”जमशेदपुर के वास्तुकार” सर दोराबजी टाटा को, कंपनी 1500 एकड़ में चल जाती, लेकिन 15 हजार एकड़ में शहर बसा दिया, जिसमें कई लोगों की बसती है जिंदगी, अपनी पत्नी के गहने को गिरवीं रखकर किया था टाटा स्टील का विस्तार

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
सर दोराबजी टाटा की पेंटिंग.

जमशेदपुर : टाटा स्टील की उत्पत्ति, औद्योगिकीकरण के युग में कदम रखने और इस प्रकार, भारत को आर्थिक स्वतंत्रता दिलाने के लिए जमशेदजी नसरवानजी टाटा के प्रयास में निहित है. उन्हें थमस कार्लाइल (एक ब्रिटिश निबंधकार, व्यंग्यकार, और इतिहासकार, जिनकी कृतियां विक्टोरियन युग के दौरान बेहद प्रभावशाली थी) का यह कथन कि जो राष्ट्र लोहे पर नियंत्रण हासिल करता है, वह शीघ्र ही सोने पर नियंत्रण प्राप्त कर लेता है, ने काफी प्रभावित किया. वर्ष 1904 में पीएन बोस द्वारा जेएन टाटा को लिखे गए ऐतिहासिक पत्र में ओड़िशा के मयूरभंज के लौह अयस्क भंडार के बारे में बात की गई थी. इस तरह से, पूर्वी भारत के आदिवासी क्षेत्र में टाटा अभियान दल का प्रवेश हुआ, जो अब तक भारत के पहले स्टील प्लांट की स्थापना के लिए संभावित स्थान की खोज कर रहा था. इस परियोजना के विशेषज्ञ यूएसए (अमेरिका) से आए थे और चार्ल्स पेज पेरिन इसके मुख्य सलाहकार थे. सर दोराबजी टाटा का जन्म 27 अगस्त, 1859 को हुआ था. वे जेएन टाटा के सबसे बड़े पुत्र थे.

खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते सर दोराबजी टाटा.

उन्होंने अपने पिता जेएन टाटा की दूरदृष्टि को अमली जामा पहनाने का बीड़ा उठाया. वो सर दोराबजी टाटा ही थे, जिन्होंने बैल-गाड़ियों पर सवार होकर लौह अयस्क के लिए मय भारत की खोज की थी. उनके नाम कई उपलब्धियां हैं और फलत: 1910 में उन्हें नाइट की पदवी मिली. सर दोराबजी टाटा ने स्टील और पॉवर को मजबूत कर ‘विजन ऑफ इंडिया’ को आकार दिया. उन्होंने पूरे राष्ट्र से भारत में स्टील प्लांट बनाने की भव्य योजना का हिस्सा बनने की अपील की. उन्होंने 80,000 भारतीयों को औद्योगीकिकरण की इस यात्रा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया. ’स्वदेशी’ (भारतीय) इकाई के लिए किए गए इस आधार के जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली और तीन सप्ताह के भीतर पूरी राशि जुटा ली गयी. यथोचित उपक्रम के बाद, 26 अगस्त 1907 को 2,31,75,000 रुपये की मूल पूंजी के साथ भारत में टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी (टिस्को) के रूप में टाटा स्टील को पंजीकृत किया गया. 1908 में वर्क्‍स का निर्माण शुरू हुआ और 16 फरवरी, 1912 को स्टील का उत्पादन शुरू हुआ.

1907 में स्थापना से लेकर 1932 तक कंपनी के चेयरमैन के रूप में सर दोराबजी टाटा ने देश के पहले स्टील प्लांट के निर्माण के लिए लगभग 25 वर्षो तक, जमीनी स्तर से लेकर ऊपर तक अथक परिश्रम किया. उन्होंने हर चुनौती में कठिनाइयों का सामना करने का अवसर देखा और इसमें अपना सर्वस्व लगा दिया. सर दोराबजी टाटा श्रमिकों के कल्याण में गहरी रुचि रखते थे. अपने कर्मचारियों और श्रमिकों के प्रति व्यवहार को लेकर वे हमेशा जेएन टाटा द्वारा निरंतरित आदर्श आचरणों के प्रति सजग रहे. 1920 में श्रमिक हड़ताल के दौरान वे जमशेदपुर आए और श्रमिकों की शिकायतों को सुना. उनके कारण ही श्रमिकों ने हड़ताल समाप्त की. सर दोराबजी टाटा ने 1924 में अपनी सबसे बड़ी चुनौती का सामना किया, जब टाटा स्टील का महत्वाकांक्षी विस्तार कार्यक्रम विपरीत परिस्थितियों में उलझ गया. यह उनकी दृढ़ता थी, जिसने युद्ध के बाद की अवधि में पांच गुना विस्तार कार्यक्रम पर काम करने के लिए कंपनी को आगे बढ़ने का हौसला प्रदान किया.

ADVERTISEMENT
सर दोराबजी टाटा की कीनन स्टेडियम के सामने के दोराबजी टाटा पार्क में लगाया गया प्रतिमा.

कर्मचारियों को वेतन देने के लिए भी पर्याप्त पैसे नहीं थे. फिर भी, कभी न हार मानने वाले अपने हौंसले को दृढ़ कर सर दोराबजी टाटा ने अपनी पूरी व्यक्तिगत संपत्ति गिरवी रख दी. इसमें उनका मोती जड़ित टाईपिन और उनकी पत्नी का एक जुबिली डायमंड भी शामिल था, जो ऐतिहासिक हीरा कोहिनूर के आकार से दोगुना था. इंपीरियल बैंक ने उन्हें एक करोड़ रुपये का व्यक्तिगत ऋण दिया, जिसका इस्तेमाल उन्होंने कंपनी को इस कठिन परिस्थिति से बाहर निकालने के लिए किया और इसे मिटने से बचा लिया. वे इस बात से पूरी तरह वाकिफ थे कि कंपनी में बनने वाला हर टन स्टील, टाटा स्टील की मिलों, कोलियरीज, माइंस, स्टॉकयार्ड और कार्यालयों से हजारों की मेहनत का प्रतिफल है. इन सभी को यान में रखते हुए उन्होंने कानूनी रूप से अनिवार्य होने से पहले 8 घंटे का कार्य-दिवस, मातृत्व अवकाश, भविष्य निधि, दुर्घटना मुआवजा, नि:शुल्क चिकित्सा सहायता और कई अन्य कल्याणकारी उपायों की शुरुआत की, जो पहले कहीं नहीं थे. मानव की उन्नति के लिए अथक परिश्रम करने के बाद उन्होंने अपनी सारी संपत्ति एक ट्रस्ट में डाल दी, जिसने शिक्षा के विकास को बढ़ावा दिया, जिससे कई नवाचारों में योगदान मिला और जो परिणामस्वरूप, भारत को प्रगति के पथ पर आगे ले गया. उन्होंने कैंसर अनुसंधान की शुरुआत की, इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ साइंस की स्थापना की और मौलिक अनुसंधान व सामाजिक विज्ञान के अध्ययन को प्रोत्साहन प्रदान किया.

सर दोराबजी टाटा.

बाद में, ट्रस्ट ने कला-सौंदर्य के विकास को प्रोत्साहित करने के लिए नेशनल सेंटर फर परफार्मिंग आर्ट्स की स्थापना में मदद की. अपने लड़कपन से एक उत्साही खिलाड़ी दोराबजी एक उम्दा घुड़सवार थे और एक बार युवावस्था में वे केवल नौ घंटे में बाम्बे से पुणे पहुंच गए. उन्होंने खुद को एक टेनिस खिलाड़ी के रूप में भी प्रतिस्थापित किया और कैंब्रिज में पढ़ाई के दौरान अपने कॉलेज के लिए फुटबॉल और क्रिकेट खेला. सर दोराबजी टाटा ने 1920 में चार एथलीटों और दो पहलवानों का चयन कर उन्हें अपनी खर्च पर एंटवर्प ओलंपिक खेल में हिस्सा लेने के लिए भेजा और इस प्रकार अंतरराष्ट्रीय खेल की दुनिया में भारत को प्रवेश दिलाया. उस समय भारत में कोई ओलंपिक निकाय भी नहीं था. इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने 1924 में पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय दल का वित्त पोषण किया. इसी वर्ष उन्हें इंटरनेशनल ओलंपिक कमिटी का सदस्य चुना गया. 1928 के एम्स्टर्डम ओलंपिक में भारत ने पहली बार हॉकी में स्वर्ण पदक जीता. उन्होंने बेहिसाब दान दिए और जो भी दिए, दिल खोल कर दिए. उन्होंने 1932 में प्रथम संस्थापक दिवस समारोह के अवसर पर जमशेदपुर में श्रमिकों के लिए उपहार स्वरूप 25,000 दिए. वंचित लोगों की मदद और सहायता के लिए उन्होंने एक धर्मार्थ ट्रस्ट की स्थापना की, जिसमें तीन करोड़ रुपये से अधिक धन था.

सर दोराबजी टाटा और उनकी पत्नी मेहरबाई टाटा की तस्वीर.

सर दोराबजी टाटा को ’जमशेदपुर का वास्तुकार’ के रूप में जाना जाता है, जिसे उन्होंने कर्मचारियों को गुणवत्तापूर्ण जीवन प्रदान करने के अपने पिता की सोच दृष्टिकोण (विजन) के अनुरूप बनाया. जब उन्होंने 1907 में कंपनी की स्थापना की, तो साकची सिर्फ एक झाड़-जंगल था. 10 वर्ष के बाद टाउनशिप में 50,000 निवासी थे. 1,500 एकड़ जमीन की आवश्यकता वाले उद्योग को चलाने के लिए टाटा ने 15,000 एकड़ के शहर का प्रबंधन किया. आज की टाटा स्टील उद्यमिता और आत्मनिर्भरता के प्रति उनके जुनून का प्रतीक है. कंपनी उनकी 161वीं जयंती पर सर दोराबजी टाटा को सलाम करती है. सर दोराबजी टाटा जैसे दूरदर्शी निष्ठावान हस्ती के कार्यो और जुनून से प्रेरित होकर टाटा स्टील निरंतर उत्घ्ष्टता क े बेंचमार्क निर्धारित कर रही है.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

Tata motors controversy : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में 1101 रुपये चंदा काटने का मुद्दा गर्माया, टेल्को वर्कर्स यूनियन के महामंत्री पहुंचे श्रम विभाग
कारपोरेट व यूनियन

Tata motors controversy : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में 1101 रुपये चंदा काटने का मुद्दा गर्माया, टेल्को वर्कर्स यूनियन के महामंत्री पहुंचे श्रम विभाग

June 10, 2026
Tata motors retirement : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने दी टाटा मोटर्स के सेवानिवृत कर्मियों को विदाई, किया गया सम्मानित
कारपोरेट व यूनियन

Tata motors retirement : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने दी टाटा मोटर्स के सेवानिवृत कर्मियों को विदाई, किया गया सम्मानित

June 8, 2026
Tata steel social media guidelines : टाटा स्टील के कर्मचारियों पर सोशल मीडिया के चलाने को लेकर कसा गया नकेल, कंपनी ने जारी किया गाइडलाइन, सोशल मीडिया हैंडलिंग भी टाटा कोड ऑफ कंडक्ट के दायरे में
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel social media guidelines : टाटा स्टील के कर्मचारियों पर सोशल मीडिया के चलाने को लेकर कसा गया नकेल, कंपनी ने जारी किया गाइडलाइन, सोशल मीडिया हैंडलिंग भी टाटा कोड ऑफ कंडक्ट के दायरे में

May 29, 2026
Next Post
jamshedpur-rural- ghatshila: सड़क हादसे से परेशान झारखंड युवा मोर्चा ने घाटशिला अनुमंडल अस्पताल के पास एनएच पर अंडरवे रास्ता बनाने की मांग की

jamshedpur-rural- ghatshila: सड़क हादसे से परेशान झारखंड युवा मोर्चा ने घाटशिला अनुमंडल अस्पताल के पास एनएच पर अंडरवे रास्ता बनाने की मांग की

jamshedpur-rural-baharagora: बेहतर इलाज के लिए सड़क दुर्घटना में घायल युवक के परिजनों को विधायक ने किया आर्थिक सहयोग

jamshedpur-rural-baharagora: बेहतर इलाज के लिए सड़क दुर्घटना में घायल युवक के परिजनों को विधायक ने किया आर्थिक सहयोग

jamshedpur-rural- chakulia: चाकुलिया के सब्जी बिक्रेता जोगा दास के निधन पर दुकानें बंद रखी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की

jamshedpur-rural- chakulia: चाकुलिया के सब्जी बिक्रेता जोगा दास के निधन पर दुकानें बंद रखी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Friday 12th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 12 जून 2026

Jamshedpur fight : साकची जेल चौक पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्ष में मैपित, कई चोटिल

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में सुरक्षा गार्ड की पहल, मरीज को मिली मदद

Jamshedpur rural hungama in gramsabha : पटमदा के ओड़िया पंचायत में खनन पट्टा को लेकर आयोजित ग्रामसभा में हंगामा, प्रस्ताव के समर्थन एवं विरोध को लेकर बनी तनाव की स्थिति, माहौल खराब होता देख बीडीओ के प्रतिनिधि ने दोनों पक्षों को शांत कराया

jamshedpur woman struggle for justice : जुगसलाई की महिला पर पति और ससुरालवालों ने कर दिया जानलेवा हमला, एफआइआर के बाद भी अब तक नहीं मिला न्याय, देखिये – video

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur fight : साकची जेल चौक पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्ष में मैपित, कई चोटिल

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में सुरक्षा गार्ड की पहल, मरीज को मिली मदद

Jamshedpur rural hungama in gramsabha : पटमदा के ओड़िया पंचायत में खनन पट्टा को लेकर आयोजित ग्रामसभा में हंगामा, प्रस्ताव के समर्थन एवं विरोध को लेकर बनी तनाव की स्थिति, माहौल खराब होता देख बीडीओ के प्रतिनिधि ने दोनों पक्षों को शांत कराया

jamshedpur woman struggle for justice : जुगसलाई की महिला पर पति और ससुरालवालों ने कर दिया जानलेवा हमला, एफआइआर के बाद भी अब तक नहीं मिला न्याय, देखिये – video

Jamshedpur poet wins national award : जमशेदपुर के शैलेंद्र पांडेय शैल को अखिल भारतीय भवानी प्रसाद मिश्र पुरस्कार, गजल संग्रह आईने के जाविये के लिए मध्य प्रदेश सरकार करेगी पुरस्कृत  

jamshedpur bjp : बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार पर भाजपा का जोर, भाजपा जमशेदपुर महानगर के मासिक संगठनात्मक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कार्यकर्ताओं को दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश, एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधरोपण

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News