
चाकुलिया : चाकुलिया के पुराना बाजार निवासी सब्जी बिक्रेता बर्षो से नया बाजार में सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था. मंगलवार को तबियत बिगड़ने से जोगा दास (55) की मौत हो गई. उसकी आकस्मिक देहांत होने पर बुधवार को नया बजार के सभी सब्जी बिक्रेताओं ने अपनी दुकाने बंद रखी. सब्जी -बिक्रेताओं ने बुधवार को सब्जी बिक्रेता संघ के बैनर तले बाजार में एक शोकसभा का आयोजन कर उसकी तसवीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. मौके पर मो मेहबुब, मो मुमताज, गप्पु सिंह, सदानंद सिंह, रंजीत कुमार, मो आशिक, संध्या, मो. मकसूद समेत अन्य उपस्थित थे.







