
जमशेदपुर : टाटा स्टील द्वारा संचालित दी टिस्को मेकैनिकल को-आपरेटिव सोसाइटी की 81वीं आमसभा टटा स्टील के स्टीलेनियम सभागार में चेयरमैन अशोक कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई. करीब 2900 सदस्यों की संख्या वाली इस सोसाइटी के सदस्यों को बंपर तोहफा का ऐलान किया गया. सोसाइटी के कोषाध्यक्ष पुष्कर कुमार ने 12 फीसदी लाभांश के साथ उपहार कूपन की घोषणा की. सोसाइटी पूरी तरह से पारदर्शी एवं डिजिटल तरीके से काम करने हेतु प्रतिबद्ध है. इस संबंध में भविष्य में और भी आवश्यक कदम उठाए जाने पर सहमति बनी. अध्यक्ष ने बताया कि अपनी पारदर्शिता एवं सदस्यों के सहयोग के कारण सोसायटी की सदस्यता में विगत वर्ष की तुलना में वृद्धि हुई है. नये सदस्यों के आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए उनके ऋण की राशि को बढ़ाकर छ: लाख रुपए किया गया एवं पुराने सदस्यों के लिए ऋण की राशि को सात लाख रखा गया. सदस्यों के अनुरोध पर निकट भविष्य में ऋण की राशि को सात लाख से बढ़ाने पर भी सहमति बनी. अध्यक्ष ने बताया कि सोसायटी न्यूनतम ब्याज पर सदस्यों को अधिकतम राशि उपलब्ध कराने के लिए हमेशा प्रयासरत हैं. आमसभा के दौरान सम्मानित सदस्यों के साथ उपाध्यक्ष राजीव रंजन, कार्यकारिणी सदस्य मधेश कुमार मिश्रा, बिराज मनी सांडिल, गुमी कुमारी हांसदा, एवं सचिव जितेंद्र कुमार सिंह उपस्थित थे. अंत में धन्यवाद ज्ञापन मनीषा कुमारी भगत ने किया.




