जमशेदपुर : टाटा स्टील द्वारा संचालित टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) के जॉइंट रिप्लेसमेंट एवं ऑर्थोपेडिक्स विभाग की ओर से क्लबफुट सुधार के लिए ‘पोंसेटी तकनीक’ पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका उद्देश्य छोटे बच्चों में क्लबफुट (टेढ़े पैर) की समय पर पहचान और पोंसेटी विधि के माध्यम से इलाज के प्रति प्रति जागरूकता व क्लिनिकल कौशल को बढ़ावा देना था. इस कार्यशाला को उद्घाटन मेडिकल सर्विसेज की जनरल मैनेजर डॉ. विनिता सिंह ने किया. वहीं, शैक्षणिक सत्र का संचालन जॉइंट रिप्लेसमेंट एवं ऑर्थोपेडिक्स विभाग के प्रमुख डॉ. जे के लायक और उनकी टीम ने किया. (नीचे भी पढ़ें)
टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने पोंसेटी तकनीक के प्रमुख सिद्धांतों, सीरियल कास्टिंग (प्लास्टर विधि), नियमित फॉलो-अप तथा समस्या की पुनरावृत्ति रोकने के उपायों पर विस्तार से चर्चा करने के साथ ही डिमॉन्स्ट्रेशन किया गया. इस पहल का उद्देश्य बच्चों को सही समय पर उपचार उपलब्ध कराकर उन्हें बेहतर गतिशीलता और सामान्य जीवन प्रदान करना है.




