
जमशेदपुर : टाटा स्टील में अधिकारियों में बदलाव किया गया है. इसके तहत टीआरएफ कंपनी में तीन साल के डेपुटेशन पर भेजे गये अमिताभ चंद्र झा (आइएल-3) को वापस टाटा स्टील के जमशेदपुर में ला दिया गया है. उनको जमशेदपुर स्टील एमेनिटीज एंड सीडब्ल्यूआर सेल का हेड एचआरएम बनाया गया है. वे चीफ एचआरएम स्टील जमशेदपुर को रिपोर्ट करेंगे. इसी तरह हेड एचआरएम ओएमक्यू कमर तौहीद को टीआरएफ तीन साल के लिए भेजा गया है. इसी तरह टाटा स्टील के हेड एचआरएम एमेनिटीज एंड सीडब्ल्यूआर सेल जमशेदपुर स्टील के रुप में कार्यरत यशवंत कुमार पांडेय का तबादला कर दिया गया है. उनको चीफ एचआरएम ओएमक्यू बनाया गया है. वे नोवामुंडी से सारा कामकाज देखेंगे.






