
जमशेदपुर : टीएसडीपीएल के सीआर प्लांट कर्मचारियों के स्वास्थ्य के साथ लापरवाही बरतने के मामले में अभी तक किसी पर कोई कार्रवाई नही हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में लीपापोती करने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि इस मामले में कोलकाता हेड क्वार्टर से कम्पनी के चीफ एचआर आईआर पदाधिकारी शुभमय मजूमदार जमशेदपुर पहुंचे और कम्पनी के जिम्मेवार पदाधिकारी व यूनियन महामंत्री अमन सिंह से बात की पर किसी को इसके लिए दोषी नही पाया गया.
क्या है मामला
टीएसडीपीएल के जमशेदपुर में दो प्लांट में कोरोना वेक्सीन को लेकर अलग अलग नियम अपनाए जाने का मामला सामने आया था। जमशेदपुर के ही बारा प्लांट में कोरोना वैक्सीन लेने के लिए कर्मचारियों को एक दिन की छुट्टी दी जाती है, वही टाटा स्टील के भीतर स्थित सीआर प्लांट में छुट्टी नही दी जा रही है। सीआर प्लांट के कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार की जानकारी मिलने पर यूनियन नेताओं ने अपना विरोध जताया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यूनियन के महामंत्री अमन सिंह ने इसकी जानकारी यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय व उच्च प्रबन्धन को दी। इस मामले में स्थानीय अधिकारी द्वारा गड़बड़ी की गयी जिस पर उच्च प्रबंधन काफी नाराज भी हुआ.
सीआर प्लांट कर्मचारियों में आक्रोश
इस मामले में सीआर प्लांट कर्मचारियों में काफी आक्रोश है। कम्पनी के शॉप फ्लोर पर कर्मचारी इसको काफी गम्भीरता से चर्चा करते हुए यूनियन नेताओं को निशाना बना रहे है। कर्मचारियों का कहना है कि कर्मचारियों से जब कोई गलती भूलवश या किसी कारण से हो जाती है तो उसको चार्जशीट दिया जाता है और भी दूसरी कार्रवाई होती है पर यहां सैकड़ो कर्मचारियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने के लिए जिम्मेवार कौन है उसको बचाने की जगह कार्रवाई हो.
चीफ ने दिया सबको छुट्टी का निर्देश
चीफ एचआर आईआर शुभमय मजूमदार को जब मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने कहा कि सबको छुट्टी देने का नियम है। उनके निर्देश के बाद सीआर प्लांट में भी वैक्सीन वाले दिन छुट्टी का सर्कुलर जारी किया गया। पर इसके लिए जिम्मेवार को बचाने का प्रयास किया जा रहा है.





