जमशेदपुर : टाटा स्टील के ट्यूब डिवीजन पर संकट के बादल मंडरा रहे है. वहां के कर्मचारियों को कम करने के लिए वीआरएस लाया जा रहा है. इस बीच टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन ने प्लांट से प्रोडक्शन को बेहतर और बाहरी एजेंसियों के माध्यम से कराने के लिए एग्रिको की तर्ज पर ट्यूब बिजनेस काउंसिल का गठन कर दिया है. यह काउंसिल कंपनी के कामकाज को बेहतर करने का काम करेगा. इस काउंसिल का चेयरपर्सन वीपी मार्केटिंग एंड सेल्स फ्लैट प्रोडक्ट प्रभात कुमार को बनाया गया है जबकि वीपी सेफ्टी, हेल्थ व सस्टेनेबिलिटी राजीव मंगल को वैकल्पिक चेयरपर्सन बनाया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
ट्यूब डिवीजन के फाइनांस व एकाउंट के हेड मनीष कुमार अग्रवाल इसका संयोजक होंगे. वहीं, चीफ टेक्नॉलॉजी अवतार सिंह सैनी, चीफ सीआरएम एंड ट्यूब चंद्रप्रकाश, चीफ मिल्स व डाउनस्ट्रीम कपिल मोदी, चीफ इंटीग्रेटेड प्लानिंग व सर्विस केशरी कुमार, चीफ बिजनेस फाइनांस व एनालिटिक्स प्रदीप कुमार बल, चीफ बीपीइ ऑपरेशन प्रकाश सिंह, ट्यूब के इआइसी संजय सूरज प्रकाश साहनी, चीफ इंटरप्राइजेज आइटी व डिजिटल, सराजीत झा, चीफ सीआरएम एंड ट्यूब खपोली शशिभूषण, वीपी ऑपरेशन मेरामंडली सुधीर कुमार मेहता, चीफ मार्केटिंग एंड सेल्स विजया कुमार दारा, सीेचआरओ इंडिया मैनुफैक्चरिंग जुबिन पालिया को सदस्य बनाया गया है.



