जमशेदपुर : टाटा स्टील के ट्यूब डिवीजन की ओर से आयोजित सजेशन मेला का समापन हो गया. लांग सर्विस अवार्ड भी इस दौरान दिया गया. ट्यूब डिवीजन के संजय एस साहनी के नेतृत्व में इसका आयोजन किया गया. सजेशन मेला में करीब 3500 सलाह आये है. ट्यूब डिवीजन में पहली बार इसका आयोजन किया गया. करीब 49 कर्मचारियों को लांग सर्विस अवार्ड दिया गया. 35 साल, 30 साल और 20 साल तक सेवा देने वाले कर्मचारियों को यहां सम्मानित किया गया. पूरे कार्यक्रम का आयोजन जेडीसी ट्यूब के वाइस चेयरपर्सन देवल नारायण, जेडीसी ट्यूब चेयरपर्सन ब्रजेश कुमार सिंह, चेयरपर्सन सजेशन बॉक्स कमेटी धनंजय, सजेशन बॉक्स कमेटी के वाइस चेयरमैन श्वेता शर्मा, ट्यूब डिवीजन के हेड एचआरबीपी भावुक गुप्ता ने इसके आयोजन में अहम भूमिका निभायी. इस दौरान काफी संख्या में अधिकारी और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया. इस दौरान आयोजन में मुख्य तौर पर आरआर सिंह, ज्ञान रंजन, आरके वर्मा, जफर इकबाल, सुधीर कुमार मैती, मनोज मिश्रा समेत अन्य लोगों ने हिस्सा लिया.





