जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के कल्याण नगर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक का नाम कुणाल कुमार बताया जाता है. उसकी उम्र 34 साल बताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलने पर सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस शुक्रवार को इस बात की जांच कर रही है कि युवक ने फांसी क्यों लगाई. परिजनों ने बताया कि युवक की शादी नहीं हुई थी, वह कुंवारा था। वह बेरोजगार था। कोई काम नहीं मिल रहा था. माना जा रहा है कि बेरोजगार होने के टेंशन में उसने फांसी लगा ली है. घटना गुरुवार रात की है. जैसे ही परिजनों ने कुणाल कुमार को फांसी पर लटका देखा. वैसे ही उतार कर उसे एमजीएम अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था.







