जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थानांतर्गत नामदा बस्ती में प्रेम विवाह का एक दर्दनाक अंत हो गया. गुरुवार की देर रात नामदा बस्ती निवासी निकिता कुमारी (21) का शव टिनप्लेट अस्पताल में पड़ा मिला. इसके बाद उसके मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे, जबकि बताया जा रहा है कि ससुराल पक्ष की ओर से कोई भी अस्पताल नहीं पहुंचा. आशंका जतायी जा रही है कि बीती रात निकिता को मारकर अस्पताल लाया गया. उसके बाद उसे यहां लेकर आये लोग फरार हो गये. मृतका के चचेरे भाई प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व निकिता ने नामदा बस्ती निवासी राहुल सिंह के साथ प्रेम विवाह किया था. उसे दो बच्चे भी हैं. (नीचे देखे पूरी खबर और सीसीटीवी फुटेज-video)

प्रवीण ने बताया कि निकिता को ससुराल में हमेशा प्रताड़ित किया जाता था. अक्सर वह इसकी शिकायत मायके वालों करती थी. उन्होंने आशंका जतायी कि रात में निकिता की गला दबाकर हत्या कर दी गयी और साजिश के तहत अस्पताल में लाकर छोड़ दिया गया. उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से इसे घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने की मांग की है. साथ ससुराल पक्ष के लोगों को फरार बताते हुए उन पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है. अस्पताल प्रबंधन ने बताया है कि रात के वक्त उक्त महिला को पहले एडमिट कराया और फिर वहां से भाग निकला. (नीचे देखे पूरी खबर और सीसीटीवी फुटेज-video)

उसके गले में काफी चोटें नजर आयी है. पुलिस सुबह में घरवालों को फोन कर जानकारी दी कि उसकी मौत हो चुकी है. मृतका निकिता कुमारी के पति राहुल कुमार सिंह जमशेदपुर के पुलिस कंट्रोल रुम (पीसीआर) में होमगार्ड जवान होने के नाते गाड़ी चलाता है. घरवालों ने शव को उठाने से साफ तौर पर इनकार कर दिया है. परिजनों का कहना है कि जब तक एसएसपी खुद इस मामले की जांच करने नहीं आते है तब तक वे लोग शव को उठाने नहीं देंगे. इन लोगों ने कहा है कि उनकी बच्ची की हत्या कर दी गयी है. बताया जाता है कि सीसीटीवी में यह दिखा है कि ससुरालवाले गाड़ी लेकर देर रात को आये है और लड़की को एडमिट कराकर भाग निकले है. फिलहाल, ससुरालवाले घर को बंद कर फरार हो गये है. (नीचे देखे पूरी खबर और सीसीटीवी फुटेज-video)
ससुरालवालों द्वारा टिनप्लेट अस्पताल में शव छोड़कर भागने की हुई पुष्टि, देखिये-सीसीटीवी का फुटेज
इस घटना के बाद परिजनों के हंगामा के बाद टिनप्लेट अस्पताल ने पुलिस को सीसीटीवी उपलब्ध कराया है. गोलमुरी पुलिस ने सीसीटीवी में पाया है कि लड़की को अचेत हालत में स्कूटी पर बीच में रखकर राहुल सिंह और उसकी मां सरिता देवी देर रात को आये है. पीछे से एक अन्य स्कूटी में बड़ी बहन बिरसानगर निवासी गुड़िया आयी है. गुड़िया से ही ज्यादा विवाद होता था. (नीचे देखे पूरी खबर और सीसीटीवी फुटेज-video)
इसके बाद वे लोग वहां एडमिट कराने के बाद शव को छोड़कर भाग गये है. आरोपी राहुल सिंह के पिता हरेंद्र सिंह का निधन हो चुका है. उसकी मां सरिता देवी है जबकि एक और बहन नेहा सिंह उर्फ डॉली है. लड़की के पिता प्रणव सिंह है और मां का नाम सरोज देवी है.







