• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, July 12, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

tata-steel-two-new-initiative-टाटा स्टील ने दो नये मुकाम हासिल किये, 1. टाटा स्टील ने सप्लाइ चेन को लेकर मित्सुई ओएसके लाइंस के साथ किया एमओयू, हरित क्रांति की ओर बढ़ेगा कदम, 2. कोरोना से लड़ाई के लिए टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो डिवीजन ने अत्याधुनिक प्रेशर स्विंग एडसोर्शन ऑक्सीजन प्लांट किया स्थापित

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
ADVERTISEMENT

जमशेदपुर/बोकारो : देश की अग्रणी स्टील निर्माता कंपनी टाटा स्टील ने अपनी सफलता के लिए दो नये मुकाम हासिल किये है. मंगलवार को इसकी जानकारी अधिकारिक तौर पर कंपनी की ओर से दी गयी. आपूर्ति श्रृंखला (सप्लाई चेन) में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने के अपने व्यापक सस्टेनेबिलिटी उद्देश्य और इस दिशा में अपने प्रयासों के अनुरूप, टाटा स्टील ने मित्सुई ओएसके लाइंस (एमओएल) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया. मित्सुई एक वैश्विक समुद्री परिवहन समूह है, जो पर्यावरण-स्नेही शिपिंग समाधान विकसित कर इन्हें लागू करने का काम करेगा. टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट सप्लाइ चेन पीयूष गुप्ता ने कहा कि इस समझौता का उद्देश्य स्टील के उत्पादन के लिए कच्चे माल के समुद्री परिवहन के दौरान ग्रीनहाउस गैस (जीएचजी) उत्सर्जन को कम करना है. प्रारंभिक चरण में यह साझेदारी विभिन्न प्रकार के टेक्नोलॉजियों से होने वाले पर्यावरणीय लाभ और वाणिज्य व परिचालन से संबंधित इसकी व्यवहार्यता का पता लगाएगी. इसमें एक हार्ड सेल “विंड चैलेंजर“ शामिल होगा, जो पवन ऊर्जा का उपयोग कर उत्सर्जन को कम करेगा. एमओएल ने संयुक्त रूप से क्रॉस-इंडस्ट्रियल पार्टनर्स के साथ इस टेक्नोलॉजी का अध्ययन किया है और विंड चैलेंजर से लैस पहला पोत 2022 में संचालन शुरू करने के लिए तैयार है. आरएम प्रोक्योरमेंट चीफ ग्रुप शिपिंग व डायरेक्टर रंजन सिन्हा ने इस समझौते पर कहा कि ’रिस्पॉन्सिबल स्टील‘ के सदस्य के रूप में टाटा स्टील अपनी शिपिंग गतिविधियों को जिम्मेदार पर्यावरणीय व्यवहार के साथ जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है. हम सस्टेनेबल शिपिंग की दिशा में अपने प्रयासों के तहत एक प्रतिष्ठित वैश्विक समुद्री परिवहन कंपनी ’एमओएल’ के साथ हाथ मिला कर बेहद प्रसन्न हैं. तोशियाकी तनाका, सीनियर मैनेजिंग एक्जीक्यूटिव ऑफिसर व चीफ, इन्वायर्नमेंट ऐंड सस्टेनेबिलिटी ऑफिसर, एमओएल ने कहा कि हाल ही में एमओएल ग्रुप के पर्यावरण विजन 2.1 को लागू किया है, जिसमें हमने घोषणा की है कि एमओएल ग्रुप 2050 तक ‘नेट जीरो जीएचजी’ उत्सर्जन हासिल करने के लिए पूरे ग्रुप में एक ठोस प्रयास करेगा. विज़न 2.1 का लक्ष्य हासिल करने के लिए एक लंबा रास्ता तय करना होगा और हम मानते हैं कि एक अच्छे भागीदार के साथ मिल कर काम करना अपने आप में महत्वपूर्ण है. एक प्रमुख वैश्विक स्टील कंपनी टाटा स्टील के साथ यह साझेदारी विजन 2.1 के लक्ष्यों को चुनौती देने के लिए एमओएल को प्रोत्साहित करेगी. हमें यह अवसर मिला है, जिसे पा कर हम बहुत खुश हैं. (नीचे पढ़े पूरी खबर टाटा स्टील के बोकारो में क्या नयी सुविधा शुरू हुई)

बोकारो में उदघाटन के मौके पर मौजूद गणमान्य लोग.

टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो डिवीजन ने अत्याधुनिक प्रेशर स्विंग एडसोर्शन ऑक्सीजन प्लांट किया स्थापित
कोविड-19 का मुकाबला करने और भविष्य के लिए तैयार होने के अपने प्रयासों में, टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो डिवीजन ने टाटा सेंट्रल अस्पताल, वेस्ट बोकारो में अत्याधुनिक प्रेशर स्विंग एडसोर्शन ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया है. वीपी सीएस चाणक्य चौधरी ने इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे जबकि यहां टाटा स्टील मेडिकल सर्विसेज के जीएम डॉ सुधीर राय, मेडिकल सर्विसेज के सलाहकार डॉ राजन चौधरी, चीफ सीएसआर सौरव रॉय, और वेस्ट बोकारो के जीएम मनीष मिश्रा मौजूद थे और इसका उदघाटन किया गया. टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा स्थापित पीएसए ऑक्सीजन प्लांट 726 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला हुआ है और इसकी क्षमता 833 लीटर प्रति मिनट है. ऑक्सीजन प्लांट के बगल में ऑक्सीजन मैनिफोल्ड, भरे और खाली ऑक्सीजन सिलेंडर रखने के लिए भंडारण क्षेत्र है. पीएसए ऑक्सीजन प्लांट न केवल टाटा सेंट्रल अस्पताल को मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति के मामले में पूरी तरह से आत्मनिर्भर अस्पताल बन गया है साथ हीं जरूरत के के दौरान अस्पताल के अंदर सभी 50 बिस्तरों को निरंतर ऑक्सीजन सहायता प्रदान करके चिकित्सा की आधारभूत सुविधा को भी बेहतर करेगा. टाटा सेंट्रल अस्पताल और टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से वेस्ट बोकारो में कोविड-19 से मुक़ाबले के लिए निरंतर कार्य कर रहा है और समुदाय की सेवा के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है. इस वर्ष मई में वेस्ट बोकारो में झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 80 बेड वाले कोविड केयर सेंटर का उद्घाटन किया था. एक पूर्ण ऑक्सीजन संयंत्र की स्थापना के अलावा, टाटा स्टील कोविड केयर सपोर्ट के माध्यम से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. अब तक वेस्ट बोकारो और उसके आसपास के 33,000 से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है और आने वाले दिनों में टाटा स्टील फाउंडेशन डिविजन के परिधीय गांवों के लोगो के घरों तक टीकाकरण प्रदान करेगा. झारखंड में कोविड-19 से संबंधित मुद्दों पर 1,83,000 से अधिक लोगों की सलाह दी गई है, समुदाय के बीच अब तक 34000 से अधिक खाद्य पैकेट वितरित किए गए है. साथ हीं समुदाय के बीच वितरित 18000 मास्क और कोविड-19 का मुकाबला करने के लिए अब तक 35 लाख रैट किट वितरित किए जा चुके हैं. इस अवसर पर चीफ सीबी वेस्ट बोकारो बीवी सुधीर कुमार, चीफ सीइपी पीके श्रीवास्तव, सीएमओ टाटा सेंट्रल अस्पताल डॉ आशीष कुमार रॉय, हेड सीइपी राजेश कुमार, आरसीएमएस के अध्यक्ष महेश प्रसाद और यूनियन के सचिव कैलाश गोप उपस्थित थे.

Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

nuvoco vistas company takeover : नुवोको विस्टास सीमेंट ने सूरत के लिमला सीमेंट प्लांट का शुभारंभ कर बढ़ाया कारोबार, वदराज सीमेंट का हुआ है अधिग्रहण
कारपोरेट व यूनियन

nuvoco vistas company takeover : नुवोको विस्टास सीमेंट ने सूरत के लिमला सीमेंट प्लांट का शुभारंभ कर बढ़ाया कारोबार, वदराज सीमेंट का हुआ है अधिग्रहण

July 11, 2026
Tata power agm : टाटा पावर एजीएम में घोषणा, ओडिशा में लगेगा नया सोलर प्लांट, डिविडेंड की हुई घोषणा
कारपोरेट व यूनियन

Tata power agm : टाटा पावर एजीएम में घोषणा, ओडिशा में लगेगा नया सोलर प्लांट, डिविडेंड की हुई घोषणा

July 7, 2026
Tata steel growth shop wage revision agreement : टाटा स्टील की तर्ज पर गम्हरिया के टिस्को ग्रोथ शॉप में बढ़ा वेतन, हुआ वेज रिवीजन समझौता, जानें कर्मचारियों को कितना हुआ लाभ
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel growth shop wage revision agreement : टाटा स्टील की तर्ज पर गम्हरिया के टिस्को ग्रोथ शॉप में बढ़ा वेतन, हुआ वेज रिवीजन समझौता, जानें कर्मचारियों को कितना हुआ लाभ

June 26, 2026
Next Post

Jamshedpur : जमशेदपुर के डॉ संजय गिरि को पटना में मिलेगा राष्ट्रीय चिकित्सा सम्मान एवं सुपर हीरो अवार्ड, बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी करेंगे सम्मानित

Jamshedpur : त्रिपक्षीय वार्ता के बाद जमशेदपुर ट्रक ट्रेलर एसोसिएशन की हड़ताल खत्म, किराये में छह प्रतिशत बढ़ोत्तरी

Jamshedpur : सिदगोड़ा में ब्राउन शुगर के साथ युवक धराया

Jamshedpur : सिदगोड़ा में ब्राउन शुगर के साथ युवक धराया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day sunday 12th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 12 जुलाई 2026

Jamshedpur malaria alert – पोटका के बाद जमशेदपुर में पैर पसार रहा मलेरिया, एमजीएम अस्पताल की नर्स संक्रमित, क्षेत्र में अलर्ट

Jamshedpur crime: टेल्को में मामूली कहासुनी में खूनी संघर्ष, मजदूर पर चाकू से हमला, देखिए – video

Jamshedpur malaria : पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया का कहर जारी, 14 दिनों में मिले 1,826 मरीज, शनिवार को 110 नए संक्रमित

jharkhand population control : झारखंड में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर अहम बैठक, मंत्री इरफान अंसारी ने कहा – स्वास्थ्य विभाग को दुरुस्त कर झारखंड के अंतिम पायदान के व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur malaria alert – पोटका के बाद जमशेदपुर में पैर पसार रहा मलेरिया, एमजीएम अस्पताल की नर्स संक्रमित, क्षेत्र में अलर्ट

Jamshedpur crime: टेल्को में मामूली कहासुनी में खूनी संघर्ष, मजदूर पर चाकू से हमला, देखिए – video

Jamshedpur malaria : पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया का कहर जारी, 14 दिनों में मिले 1,826 मरीज, शनिवार को 110 नए संक्रमित

jharkhand population control : झारखंड में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर अहम बैठक, मंत्री इरफान अंसारी ने कहा – स्वास्थ्य विभाग को दुरुस्त कर झारखंड के अंतिम पायदान के व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे

jamshedpur congress : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका तुरामडीह पहुंचे पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, नशाखोरी और विधि व्यवस्था पर उठाये सवाल

jamshedpur digital agriculture rath : जमशेदपुर के उपायुक्त ने डिजिटल कृषि रथ को दिखाई हरी झंडी, कम वर्षा की स्थिति में वैकल्पिक फसलों एवं आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रति किसानों को करेगा जागरूक

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News