
जमशेदपुर : जमशेदपुर की सिदगोड़ा पुलिस ने एआईडबल्यूसी स्कूल के पास ब्राउन शुगर बेच रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस के जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से चार पुड़िया ब्राउन शुगर और 2500 रूपये नकद बरामद किया गया. पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई जहां उससे पूछताछ की गई. पूछताछ में उसने अपना नाम सूरज यादव उर्फ बच्चा बताया. उसने पुलिस को बताया की वह बारीडीह शिव मंदिर के पास का रहने वाला है. ब्राउन शुगर की एक पुड़िया 200 से 300 रुपए में बेचता है. आज भी वह ब्राउन शुगर बेचने आया था पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया. पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.







