जमशेदपुर : टाटा स्टील की शत प्रतिशत सब्सिडियरी वाली कंपनी टाटा स्टील यूआइएसएल (पहले जुस्को) को जापान के क्योटो शहर में आयोजित एक बड़े समारोह के दौरान टीपीएम के प्रति कमिटमेंट की दिशा में काम करने के लिए एक्सीलेंस इन कंसिस्टेंट टीपीएम कमिटमेंट का अवार्ड दिया गया है. जापान इंस्टीच्यूट ऑफ प्लांट मेंटेनेंस की ओर से आयोजित इस समारोह में यह अवार्ड दिया गया. (नीचे भी पढ़ें)
इसको टाटा स्टील यूआइएसएल के पावर सर्विसेज डिवीजन के जीएम वीपी सिंह, टाटा स्टील यूआइएसएल के बिजनेस एक्सीलेंस के सीनियर मैनेजर चंद्रदिबाकर राय बर्मन, कारपोरटे सर्विसेज और एचआरआइआर के जीएम अमन चोधा, झारखंड बिजनेस के सीनियर जीएम धनंजय मिश्रा को यह सम्मान दिया गया. पूरी दुनिया की कुल 18 कंपनियों को ही यह सम्मान अब तक मिला है, जिसमें से 11 कंपनी चीन की जबकि पेरु, जापान, दक्षिण अफ्रीका और भारत की चार कंपनी शामिल है, जिसमें टाटा स्टील यूआइएसएल भी शामिल है. (नीचे भी पढ़ें)
टाटा स्टील की शत प्रतिशत सब्सिडियरी वाली कंपनी टाटा स्टील यूआइएसएल ने टीपीएम यानी टोटल प्रोडक्टिविटी मैनेजमेंट का सफर 2018 के अक्तूबर माह में शुरू किया गया था. जापान मैनेजमेंट एसोसिएशन कंसल्टेंट के सहयोग से इसकी शुरुआत की गयी थी. कोरोना काल के बावजूद इसिबासी सेन और सुरजीत देब के सहयोग से टीपीएम का काम चलता रहा. इसके तहत टीपीएम लेवल 2 अवार्ड भी दिया गया. इसके अलावा सुगिउरा सेन और टकानो सेन के सहयोग से इसका काम चल रहा था.



