• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, September 4, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

Tata steel wage revision issue : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता लंबित, वार्ता भी रुकी, अध्यक्ष जल्द लौटेंगे शहर, तेज होगी वार्ता

Tata steel wage revision issue : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता लंबित, वार्ता भी रुकी, अध्यक्ष जल्द लौटेंगे शहर, तेज होगी वार्ता
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन समझौता लंबित है. इस पर वार्ता थम सी गयी है. दरअसल, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु की पत्नी के हार्ट में ब्लॉकेज आया था. इस ब्लॉकेज के आने के बाद उनकी उच्चस्तरीय इलाज के लिए कोलकाता रेफर कर दिया गया. कोलकाता में उनका इलाज चल रहा है. खुद संजीव चौधरी टुन्नु अपनी दो बेटियों के साथ उनकी पत्नी का इलाज करा रहे है. उनके इलाज में हो रही देरी के कारण यह स्थिति बनी है. हालांकि, कंपनी में मार्च माह में ज्यादा कामकाज नहीं हुआ क्योंकि अधिकारियों का परफार्मेंस की जांच चल रही थी. करीब चार दिनों पहले ही सारे अधिकारी इससे फ्री हुए है. अब वार्ता शुरू हुई है. यह उम्मीद जतायी जा रही है कि अगर सबकुछ ठीक रहा तो अध्यक्ष संजीव चौधरी वापस काम पर लौट जायेंगे. इसके बाद वार्ता तेज होगी. आपको बात दें कि 31 दिसंबर 2024 तक ही वेज रिवीजन समझौता लागू था. उसके बाद से वेज रिवीजन समझौता लंबित हो गया है. अब डेढ़ साल से वेज रिवीजन लंबित हो गया है. (नीचे भी पढ़ें)

गौरतलब है कि 31 दिसंबर 2024 तक ही 2019 को हुए वेज रिवीजन को लागू किया गया था. इसके बाद से यह 1 जनवरी 2025 से लंबित हो गया है. टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से इसके वेज रिवीजन समझौता का एक प्रस्ताव यूनियन की ओर से भेजा गया है. टाटा स्टील के लगभग 11 हजार कर्मचारियों को इस बार भी ग्रेड रिवीजन समझौते के लिए इंतजार कर रहे है. वैसे यूनियन नेताओं की दलील है कि हर समझौता ग्रेड लंबित होने के डेढ़ से दो साल के बीच होता रहा है. पिछला ग्रेड रिवीजन समझौता तत्कालीन यूनियन अध्यक्ष आर रवि प्रसाद एंड टीम की ओर से 21 माह के इंतजार के बाद 23 सितंबर, 2019 को किया था. इससे पहले तत्कालीन अध्यक्ष पीएन सिंह की अगुवाई में 2012 में समझौता हुआ था. (नीचे भी पढ़ें)

2019 का ग्रेड रिवीजन 7 वर्षों के लिए हुआ था, जो 31 दिसंबर, 2024 तक प्रभावी था. टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से प्रबंधन को भेजे गये चार्टर ऑफ डिमांड में कई अहम मुद्दे शामिल किए गए हैं. इनमें यूनिफॉर्म वेज स्ट्रक्चर के कारण कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए बनी नयी व्यवस्था को समाप्त करना, ग्रेड की अवधि को 5 साल करना, वर्किंग डे को 5 दिन करना, 10 साल नौकरी करने वाले कर्मचारियों को विदेश यात्रा की सुविधा देना, 100 फीसदी डीए को बेसिक में मर्ज कर नया बेसिक बनाना, एमजीबी को 50% करना, पीएफ में कंपनी का योगदान 20 फीसदी करना, और हाउस रेंट अलाउंस को बेसिक डीए का 40% करना शामिल हैं. यदि संजीव कुमार चौधरी अपनी मांगों को मनवाने में सफल होते हैं, तो वह 100 साल पुरानी टाटा वर्कर्स यूनियन के इतिहास में कर्मचारियों के लिए सबसे बेहतर वेज रिवीजन समझौता करने वाले अध्यक्षों में पहले स्थान पर होंगे. इसके अलावा, चार्टर ऑफ डिमांड में कई अन्य महत्वपूर्ण मांगें भी शामिल हैं. इनमें ब्लॉक 2 से 3 में जाने के लिए डिप्लोमा की बाध्यता खत्म करना, नाइट शिफ्ट एलाउंस को 750 रुपये करना, होलीडे होम की जगह टिएचपी सुविधा प्रदान करना, एजुकेशन एलाउंस को 600 रुपये से बढ़ाकर ढाई हजार रुपये करना, कर्मचारियों के घर के लिए फिक्सअप की व्यवस्था करना और रिटायर कर्मचारियों को कार्यरत कर्मचारियों जैसी मेडिकल सुविधा देना शामिल है.

Tags: TATA STEELWAGES
Team Sharp Bharat S

Team Sharp Bharat S

Related Posts

Tata steel mines bonus : टाटा स्टील के झरिया व वेस्ट बोकारो के कर्मियों में बंटेगा 82 करोड़ रुपये बोनस, विधायक अनूप सिंह ने मैनेजमेंट के साथ किया बोनस समझौता, टुन्नु चौधरी के घर पहुंचे, कहीं यह बात, देखिये – video
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel mines bonus : टाटा स्टील के झरिया व वेस्ट बोकारो के कर्मियों में बंटेगा 82 करोड़ रुपये बोनस, विधायक अनूप सिंह ने मैनेजमेंट के साथ किया बोनस समझौता, टुन्नु चौधरी के घर पहुंचे, कहीं यह बात, देखिये – video

September 3, 2026
Tata steel growth shop bonus : टाटा स्टील ग्रोथ शॉप के कर्मचारियों को मिलेगा अधिकतम 3 लाख 30 हजार तक का बोनस, हुआ समझौता
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel growth shop bonus : टाटा स्टील ग्रोथ शॉप के कर्मचारियों को मिलेगा अधिकतम 3 लाख 30 हजार तक का बोनस, हुआ समझौता

September 3, 2026
Tata power new development : टाटा पावर ने एनसीआर के बिजली बुनियादी ढांचे को किया मजबूत, 162 सीकेएम ट्रांसमिशन लाइनों और 1,000 एमवीए सबस्टेशन से लैस 400 केवी जलपुरा-खुरजा ट्रांसमिशन कॉरिडोर शुरू
कारपोरेट व यूनियन

Tata power new development : टाटा पावर ने एनसीआर के बिजली बुनियादी ढांचे को किया मजबूत, 162 सीकेएम ट्रांसमिशन लाइनों और 1,000 एमवीए सबस्टेशन से लैस 400 केवी जलपुरा-खुरजा ट्रांसमिशन कॉरिडोर शुरू

September 3, 2026
Next Post

Jamshedpur health camp - मानगो के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 125 से अधिक बुजुर्गो को मिला लाभ

Jamshedpur all market association- सात सूत्री मांगों को लेकर एडीसी से मिले जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन के सदस्य

Jharkhand weather alert - झारखंड में अगले 4 दिन गरज-चमक के साथ बरसेंगे बदरा, शुक्रवार को कोल्हान सहित इन जिलो में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jharkhand pan tanti samaj : कोल्हान प्रमंडल के पान तांती समाज को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने के लिए मंत्री चमरा लिण्डा को सौंपा ज्ञापन, सकारात्मक आश्वासन

jharkhand cm meets iit madi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईआईटी मण्डी के निदेशक प्रो लक्ष्मीधर बेहरा ने की मुलाकात, जन्माष्टमी में हिस्सा लेने का किया आग्रह

Jamshedpur Shyam Bhatli Parivar-खीर जलेबी दाल चुरमा बाबा खावे जम के….. भजनों पर झूमे श्रद्धालु,श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित

jharkhand sanyukt yuva sangha : हितेश सिन्हा बने संयुक्त युवा संघ के सरायकेला खरसावां अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल बोले – झारखंड के युवाओं को उनका अधिकार दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

jamshedpur rural theft- कोवाली में एक ही रात तीन घरों में चोरी, पंचायत सचिवालय से इनवर्टर व बैटरी भी उड़ाये

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में सर्जरी विभाग ने किया जटिल अपेंडिक्स का सफल ऑपरेशन

Jharkhand tourism : झारखंड के पर्यटन स्थलों एवं पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर प्रबंधन के लिए कर्नाटक मॉडल का अध्ययन, पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार के नेतृत्व में झारखंड के अध्ययन दल ने किया कर्नाटक का भ्रमण

Tata steel mines bonus : टाटा स्टील के झरिया व वेस्ट बोकारो के कर्मियों में बंटेगा 82 करोड़ रुपये बोनस, विधायक अनूप सिंह ने मैनेजमेंट के साथ किया बोनस समझौता, टुन्नु चौधरी के घर पहुंचे, कहीं यह बात, देखिये – video

Tata consultancy services : टीसीएस की 27वीं रूरल आईटी क्विज के लिए पंजीकरण शुरू, छोटे शहरों के छात्रों को मिलेगा मौका

Jamshedpur surya mandir : सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, विभिन्न थीम एवं सामाजिक संदेशों पर प्रतिभागियों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

Jharkhand ranchi development : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ग्रेटर रांची डेवलपमेंट अथॉरिटी एवं स्मार्ट सिटी के तहत भूमि संबंधी कार्यों की समीक्षा की, शहरीकृत जिलों में सैटलाइट टाउनशिप विकसित करने की संभावनाओं पर कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News