
जमशेदपुर : टाटा स्टील की ओर से नए वित्तीय वर्ष का स्वागत किया गया. टाटा स्टील के उड़ीसा स्थित अंगुल प्लांट में इस बार नए वित्तीय वर्ष के स्वागत में केक कटिंग समारोह का आयोजन किया गया. इसमें टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन और टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नू ने मिलकर केक काटा. यहां वित्तीय वर्ष 2026 – 27 के लिए ऑपरेशनल प्लान को भी लॉन्च किया गया. इसके अलावा टाटा सर्च के एडिशन की भी लांचिंग की गई. इस दौरान अपने संबोधन में टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने कहा कि कंपनी का वित्तीय वर्ष 2025 26 में बेहतर प्रदर्शन रहा है. (नीचे देखे पूरी खबर)

विश्व में चल रहे उदल-पुथल के बावजूद कंपनी ने बेहतर प्रोडक्शन किया है. यह सब सारे कर्मचारी और अधिकारियों की मेहनत का नतीजा है. उन्होंने कहा कि टाटा स्टील में हुई दुर्घटनाओं में नौ लोगों की जान गई है यह अफसोसजनक है. इस दौरान टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नू ने कहा कि कंपनी के कर्मचारियों द्वारा लगातार मेहनत किया जाता है. कंपनी की प्रोडक्टिविटी भी बढ़ी है. सेफ्टी बड़ा मामला है इस कारण सबको इस पर ध्यान देने की जरूरत है.



