जमशेदपुर : टाटा स्टील वायर डिवीजन ( तार कंपनी )के भी कर्मचारियों का बोनस समझौता संपन्न हुआ. समझौता ज्ञापन पर प्रबंधन की ओर से अत्रेयी सान्याल, वीपी (ऑपरेशंस डाउनस्ट्रीम) उज्ज्वल चक्रवर्ती, सीएचआरओ (इंडिया मैन्युफैक्चरिंग) जुबिन पालिया, चीफ (आईआर, लीगल एवं सीडब्ल्यूएम) राहुल दुबे, चीफ एचआरबीपी किंकिनी दास, चीफ ऑपरेशंस (वायर डिवीजन) सतीश वालेकर, हेड फाइनेंस (ग्लोबल वायर्स इंडिया) गिलियन एन मिरांडा, हेड एचआरएम उत्कर्ष भारद्वाज और हेड एचआरबीपी चंद्रशेखर कुमार वहीं यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, डिप्टी प्रेसिडेंट अमित कुमार सरकार, वाइस प्रेसिडेंट अमरीक सिंह, महासचिव पंकज कुमार सिंह, संयुक्त महासचिव मंजीत सिंह, सहायक सचिव सुजाता मित्रा और कोषाध्यक्ष भास्कर रॉय ने हस्ताक्षर किये. (नीचे भी पढ़े)
इसके तहत कंपनी के 400 कर्मचारियों के बीच 2.19 करोड़ रुपये की बोनस राशि बंटेगी. गुरुवार को कंपनी प्रबंधन और मान्यता प्राप्त टाटा वायर इंप्लॉईज यूनियन के बीच वित्तीय वर्ष 2025-2026 के लिए वार्षिक बोनस समझौते पर हस्ताक्षर हुआ. समझौता टाटा स्टील और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच हुए मुख्य समझौते की तर्ज पर वायर डिवीजन के कर्मचारियों पर लागू किया गया है. बोनस फॉर्मूले और तय मापदंडों के अनुसार, पूर्ण उपस्थिति पर कर्मचारियों को न्यूनतम 32,381 रुपये तथा वास्तविक उपस्थिति के आधार पर अधिकतम 91,132 रुपये बोनस के रूप में मिलेंगे.




