जमशेदपुर : वन्यजीव सप्ताह समारोह 2025 के अंतर्गत, टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क ने जमशेदपुर वन विभाग के सहयोग से ऑन द स्पॉट निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया. प्रतियोगिता का विषय इस वर्ष की थीम के अनुरूप था, “वन्यजीव संरक्षण में सामुदायिक भागीदारी का महत्व”. कुल 13 विभिन्न विद्यालयों के 8वीं से 12वीं कक्षा तक के 42 छात्रों ने उत्साहपूर्वक इस प्रतियोगिता में भाग लिया. (नीचे भी पढ़े)

निबंधों का मूल्यांकन विशेषज्ञ निर्णायक मंडल द्वारा किया जाएगा, और परिणाम 10 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे. पुरस्कार वितरण समारोह 12 अक्टूबर को टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क के मुख्य लॉन में आयोजित सप्ताहव्यापी समारोह के समापन के अवसर पर किया जाएगा. कार्यक्रम में कक्षा 8 से 12 के छात्रों के लिए वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसका विषय होगा “इको-पर्यटन वन्यजीव संरक्षण में मदद करता है”.














