
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी के पहल पर टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सतीश सिंह और पदाधिकारियों की एक ऑनलाइन मीटिंग संपन्न हुईं. बैठक में कोविड-19 की वजह से यूनियन के लाइब्रेरियन पीके होता के पुत्र के निधन और कोरोना से निधन हुए कर्मचारियों के प्रति शोक प्रकट किया गया. तत्पश्चात बैठक में कोविड से हो रही कर्मचारियों के सभी समस्याओं पर पर बिंदुवार विचार किया गया. जिस पर सभी पदाधिकारियों ने अपना अपना विचार रखा और सुझाव दिए. जिस पर अध्यक्ष ने मुख्य रूप से कहा कि जेआरडी स्पोर्ट्स कंपलेक्स में हो रही भीड़ के विषय में कहा कि हमारे कर्मचारियों को घबराकर टेस्ट के भिड़ नहीं लगाना चाहिए. जेआरडी स्पोर्ट्स कंपलेक्स में हमारे केवल उन्हीं कर्मचारियों को जाना है जो हाई रिस्क कांटेक्ट ट्रेसिंग में ट्रेस हुए हो अथवा इंटरस्टेट ट्रैवल करके वापस लौटे हैं. अगर किसी कर्मचारी में कोविड-19 दिखाई देते हो तो उन्हें टीएमएच में रिपोर्ट करना है कंपनी ने पहले ही स्थिति स्पष्ट कर दी है कि जो भी कर्मचारी को कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हो जो कि आसिमप्टेमेटीक थे और माइलड सिमप्टेमेटीक हो उन्हें साउथ पार्क डिस्पेंसरी में सोमवार से लेकर शनिवार तक रिपोर्ट करना है और जो लोग सिमप्टेमेटीक हैं उन्हें इमरजेंसी जाने की जरूरत है. मरीजों को इमरजेंसी में हो रही परेशानियों के ऊपर विस्तार से चर्चा हुआ और इस पर मैनेजमेंट से कुछ और वैकल्पिक व्यवस्था करने की चर्चा की जाएगी ऐसा सुनिश्चित किया गया जिससे टीएमएच इमरजेंसी में भी परेशानी कम हो. कुछ सुझाव आए जेआरडी स्पोर्ट्स कंपलेक्स में किन्हें रिपोर्ट करना है इसका विजुअल डिस्प्ले होना चाहिए इसपर भी बात किया गया. प्लांट में लगातार कर्मचारियों के कोविड पोजिटिव होने के कारण मैन पावर की कमी से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा करते हुए विचार विमर्श किया गया ताकि कम मैनपावर से भी प्लांट को सुचारू रूप से कैसे चलाया जाए और इम्प्लॉइज को भी परेशानी का सामना ना करना पड़े. अंत में सभी कर्मचारियों और शहरवासियों से अपील की गई कि कोविड के गाइड लाइन का पालन करें और बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें.












