
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में रामनवमी को लेकर लॉक डाउन का उल्लंघन करने के मामले में सोनारी कदमा के इंसिडेंट कमांडर चंद्रदेव प्रसाद के बयान पर वीर बजरंग अखाड़ा के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है, इसके अलावा अकार संघ और सार्वजनिक नवयत्री पूजा आयोजक एमपी युवक संघ एवं महिला समिति पर भी मामला दर्ज किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार 17 अप्रैल की रात आठ बजे के बाद से वीर बजरंग अखाड़ा के पास राम नवमी को लेकर ढोल नगाड़ा बजाया जा रहा था. इस दौरान लोगों की भिड़ बढ़ गई थी. लॉक डाउन का उल्लंघन किया जा रहा था. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
जुगसलाई में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज
जुगसलाई थाना अंतर्गत आरपी पटेल स्कूल के निकटस्थ पांडे मुहल्ला निवासी श्वेता पांडे ने अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का न्यायालय परिवाद दर्ज कराया है. न्यायालय के आदेश पर जुगसलाई थाना में मामला दर्ज कराया गया है. श्वेता के बयान के आधार पर पति रोहित पांडे, ससुर स्वामीनाथ पांडे और सास लालमुनि देवी को आरोपी बनाया है. श्वेता के शिकायत के अनुसार वह सिदगोड़ा के ट्यूब बारीडीह कॉलोनी की रहने वाली है. उसकी शादी जुगसलाई के पांडे मोहल्ला निवासी रोहित पांडे से हुई थी. शादी के बाद से ही सभी दहेज के लिए प्रताड़ित करते है. फिलहाल पोलिस मामले की जांच कर रही है.











