
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन द्वारा संचालित दी मजदूर पेपर्स लिमिटेड कंपनी में डायरेक्टर के तौर पर टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सतीश सिंह की नियुक्ति के बाद कमेटी मेंबरों में काफी खुशी की लहर है. टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु का यहां आकर काफी संख्या में कमेटी मेंबरों ने स्वागत किया और कहा कि बेहतर व्यक्ति को निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है. काफी वर्षों से यह नियुक्ति रुकी हुई थी. इस नियुक्ति से मजदूरों की आवाज अब मजदूर पेपर्स लिमिटेड तक पहुंच जायेगी. इस स्वागत के दौरान सहायक सचिव नितेश राज समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे. स्वागत करने वालों में कमेटी मेंबर राजेश कुमार सिंह, कृष्णा पांडे, अमरनाथ ठाकूर, जोगी सिंह, अभिनंदन सिंह, मनोज कुमार सिंह, आर आर सिंह, ब्रजेश पटेल, पुष्कर, सी एस पी सिंह, नीलेश सिंह, नरेंद्र सिंह, सुमन पांडे, परितोष, विमल कुमार, मनोरंज कुमार, संजय कुमार पांडे, विभाष कुमार शुक्ला, अरविंद यादव, नीरज नवीन कुमार, शशि कांत बेहरा, मनोज कुमार, राजेश कुमार, संजीव कुमार, राजेश ठाकुर, विभाकर , शुशांत कुमार, नीरज पराशर, संतोष कुमार मोहंती, बसंत बाग, बिकाश दस, प्रदीप पंडित, प्रदीप दुबे, संजीव कुमार, जे पी लेंका समेत अन्य लोग मौजूद थे.






