• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, June 14, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

टाटा वर्कर्स यूनियन में संविधान तार-तार, कमेटी मेंबरों का मुंह बंद कराने के खिलाफ कमेटी मीटिंग में हंगामा, टुन्नु चौधरी, अशोक गुप्ता व संजीव तिवारी ने स्टेज पर चढ़कर काटा बवाल, नहीं पारित हुआ एकाउंट, अध्यक्ष अपने पदाधिकारियों के साथ ”पास-पास” कहकर माइक बंदकर स्टेज से भागे, शुरू हुआ हस्ताक्षर अभियान

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद माइक पर कमेटी मेंबरों को संबोधित करते हुए.

जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन का गुरुवार को हुए कमेटी मीटिंग में कमेटी मेंबरों ने जमकर बवाल काटा. यूनियन में मजदूरों की आवाज को एक बार फिर दबाने की कोशिश हुई, जिसका प्रतिवाद लोगों ने किया. असंवैधानिक तरीके से यूनियन को संचालित करने का कमेटी मेंबरों ने जमकर विरोध किया. जी ब्लास्ट फर्नेस में कमेटी मेंबर मुमताज अहमद के विरोध में चुनाव लड़ने वाले राजेश कुमार को सरप्लस कराने का भी विरोध किया गया. यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद का जोरदार विरोध किया गया. इस दौरान यूनियन के पूर्व डिप्टी प्रेसिडेंट संजीव चौधरी टुन्नु, सीआरएम के कमेटी मेंबर अशोक गुप्ता और एनएस ग्रेड के कमेटी मेंबर संजीव तिवारी ने यूनियन में सवाल उठाने की इजाजत नहीं देने और दो की जगह एक साथ चार माह का एकाउंट पारित कराने का जोरदार विरोध किया. हालात ऐसा हो गया कि अध्यक्ष आर रवि प्रसाद ने एकाउंट को पास-पास कहते हुए माइक बंद कर दी और फिर स्टेज से भाग निकले. इसके बाद कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष के खिलाफ और एकाउंट पारित करने के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान शुरू कर दिया है, जिसमें करीब 60 से ज्यादा लोगों ने अपना हस्ताक्षर कर दिया है.

ADVERTISEMENT
कमेटी मीटिंग में मौजूद कमेटी मेंबर. कमेटी मीटिंग के दौरान मौजूद कमेटी मेंबर.


टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वहीं सब हुआ, जिसकी आशंका पहले www.sharpbharat.com ने जतायी थी. यूनियन का कमेटी मीटिंग गुरुवार की सुबह शुरू हुई. इस कमेटी मीटिंग में पहले दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि दी गयी. इसके बाद पिछले मीटिंग के मिनट्स को पढ़कर सुनाया गया और उसको पारित किया गया. इसके बाद चार माह का एकाउंट लाया गया. कोषाध्यक्ष प्रभात लाल ने चार माह का एकाउंट एक साथ पेश किया, जिसका विरोध करते हुए सबसे पहले सीआरएम के कमेटी मेंबर अशोक गुप्ता स्टेज पर चढ़ गये और कहा कि एक साथ दो माह का एकाउंट पारित होने का प्रावधान (नियम) है तो फिर चार माह का एकाउंट क्यों पारित किया जा रहा है. इसके बाद उनको बोलने की इजाजत नहीं दी गयी, जिसका समर्थन करते हुए टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व डिप्टी प्रेसिडेंट संजीव चौधरी टुन्नु स्टेज पर चढ़ गये और बोले कि एकाउंट को गलत तरीके से पारित किया जा रहा है.

पहली तस्वीर संजीव चौधरी टुन्नु की. बीच में है अशोक गुप्ता. सबसे किनारे कोर्ट पहने हुए संजीव तिवारी.

संजीव चौधरी टुन्नु ने जबरन माइक पकड़ ली और टाटा वर्कर्स यूनियन में कमेटी मेंबरों को ही बोलने का इजाजत नहीं देने और वेज रिवीजन जैसे संवेदनशील मुद्दे पर कमेटी मेंबरों से कोई रायशुमारी तक नहीं करने का विरोध किया गया. इस दौरान कमेटी मेंबर संजीव तिवारी भी स्टेज पर चढ़ गये और विरोध करने लगे कि वे लोग भी सवाल दिये थे कि उनको कमेटी मीटिंग में सवाल उठाने दिया जाये, लेकिन उनको सवाल उठाने नहीं दिया जा रहा है. इस बीच अशोक गुप्ता ने भी माइक पकड़ ली और विरोध करते हुए चार माह का एकाउंट पारित नहीं करने की अपील की. संजीव चौधरी टुन्नु और अशोक गुप्ता के आह्वान पर कमेटी मेंबरों ने हंगामा किया और एकाउंट पारित करने का विरोध किया. माहौल अपने विपरित देखते ही अध्यक्ष आर रवि प्रसाद ने माइक पर एकाउंट पास करने की बात कहकर माइक को बंद कर दिया और फिर वहां से भाग निकले. इसके बाद सारे पदाधिकारी उनके साथ ही बाहर निकल गये. इसके बाद अशोक गुप्ता और संजीव चौधरी टुन्नु ने कमेटी मेंबरों के बीच हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत कर दी, जिसमें चार माह के एकाउंट को पारित नहीं करने की बात लिखी गयी थी. इस हस्ताक्षर अभियान का कमेटी मेंबरों ने समर्थन किया और करीब 60 लोगों ने अपना हस्ताक्षर कर दिया है. यह अभियान जारी रखते हुए महामंत्री को यह हस्ताक्षरित ज्ञापन सौंपा जायेगा, जिसमें चार माह का एकाउंट पारित नहीं की गयी है, यह लिखा गया है.

कमेटी मीटिंग में मौजूद कमेटी मेंबर.

क्यों हुआ यह विरोध, क्या कहता है संविधान
टाटा वर्कर्स यूनियन में विरोध होना लाजिमी है. संविधान कहता है कि हर दो माह में एकाउंट को पारित कराना है और हर दो माह में कमेटी मीटिंग होना है, लेकिन चार माह का एकाउंट को पारित कराया जा रहा है. इसके अलावा चार माह में कमेटी मीटिंग बुलायी गयी. इस बीच वेज रिवीजन से लेकर कई चीजें हो गयी, लेकिन कमेटी मेंबरों को बोलने का मौका नहीं दिया गया. इस बार भी कमेटी मेंबरों को बोलने नहीं दिया, जिस कारण यह असंतोष और विरोध उभरा है.

sharpbharat

sharpbharat

Related Posts

Tata steel tinplate wage revision : टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में हुआ वेज रिवीजन समझौता, पुराना ग्रेड और नया ग्रेड का वेतन बढ़ा, मिलेगा दो साल का एरियर, नहीं बढ़ा डीए प्रति प्वाइंट, जाने क्या हुआ समझौता
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel tinplate wage revision : टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में हुआ वेज रिवीजन समझौता, पुराना ग्रेड और नया ग्रेड का वेतन बढ़ा, मिलेगा दो साल का एरियर, नहीं बढ़ा डीए प्रति प्वाइंट, जाने क्या हुआ समझौता

June 12, 2026
Tata motors controversy : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में 1101 रुपये चंदा काटने का मुद्दा गर्माया, टेल्को वर्कर्स यूनियन के महामंत्री पहुंचे श्रम विभाग
कारपोरेट व यूनियन

Tata motors controversy : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में 1101 रुपये चंदा काटने का मुद्दा गर्माया, टेल्को वर्कर्स यूनियन के महामंत्री पहुंचे श्रम विभाग

June 10, 2026
Tata motors retirement : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने दी टाटा मोटर्स के सेवानिवृत कर्मियों को विदाई, किया गया सम्मानित
कारपोरेट व यूनियन

Tata motors retirement : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने दी टाटा मोटर्स के सेवानिवृत कर्मियों को विदाई, किया गया सम्मानित

June 8, 2026
Next Post

Chaibasa : दीपक से दूर हुआ डुबुगाबासा का अंधियारा, एक साल से खराब था ट्रांसफार्मर

जगन्नाथपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

अयोध्या मामले के मुस्लिम पक्षकार पर भड़के भाजपाई, जमशेदपुर में दर्ज कराया एफआइआर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel tinplate wage revision : टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में हुआ वेज रिवीजन समझौता, पुराना ग्रेड और नया ग्रेड का वेतन बढ़ा, मिलेगा दो साल का एरियर, नहीं बढ़ा डीए प्रति प्वाइंट, जाने क्या हुआ समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamsheedpur pm awas issue- पीएम आवास के लाभुकों को 19 जून को मिल जाएगी फ्लैट की चाबी,मंत्री सुदिव्य सोनू ने विधायक सरयू राय को फोन पर दी जानकारी,फ्लैट के टूट-फूट और मरम्मत के कार्य सरकारी खर्चे पर होंगे

jamsheedpur tulsi bhavan-तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष में मासिक ‘कथा मंजरी’ का आयोजन, 13 साहित्यकारों ने पढ़ी स्वरचित कविताएं

west singhbhum body found- बड़ाजामदा- गुवा रेल मार्ग पर युवक का मिला शव, ओड़िशा का रहने वाला था युवक, परिजनों को दे दी गयी है सूचना

jamshedpur lakshminarayan temple yoga center-एग्रिको क्लब हाउस में लक्ष्मीनारायण मंदिर योग केंद्र ने मनाया वार्षिकोत्सव, एक्सपर्ट ग्रुप ने किया योग का प्रदर्शन

jamshedpur bjp- मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘सबका साथ, सबका विकास’कार्यक्रम से दिया सामाजिक समरसता का संदेश, पौधरोपण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamsheedpur pm awas issue- पीएम आवास के लाभुकों को 19 जून को मिल जाएगी फ्लैट की चाबी,मंत्री सुदिव्य सोनू ने विधायक सरयू राय को फोन पर दी जानकारी,फ्लैट के टूट-फूट और मरम्मत के कार्य सरकारी खर्चे पर होंगे

jamsheedpur tulsi bhavan-तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष में मासिक ‘कथा मंजरी’ का आयोजन, 13 साहित्यकारों ने पढ़ी स्वरचित कविताएं

west singhbhum body found- बड़ाजामदा- गुवा रेल मार्ग पर युवक का मिला शव, ओड़िशा का रहने वाला था युवक, परिजनों को दे दी गयी है सूचना

jamshedpur lakshminarayan temple yoga center-एग्रिको क्लब हाउस में लक्ष्मीनारायण मंदिर योग केंद्र ने मनाया वार्षिकोत्सव, एक्सपर्ट ग्रुप ने किया योग का प्रदर्शन

jamshedpur bjp- मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘सबका साथ, सबका विकास’कार्यक्रम से दिया सामाजिक समरसता का संदेश, पौधरोपण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन

jamshedpur jugsalai teli sahu samaj-जुगसलाई तेली साहू समाज ने पंडवानी गायिका लोक कलाकार तरुणा साहू को किया सम्मानित, सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए मिला सेवा सम्मान

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News