जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबरों का भारी संख्या में दल सावन के माह में इस साल भी देवघर रवाना हो गये. टााट वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सतीश सिंह की अध्यक्षता में कुछ वर्षों पहले बनाये गये टाटा वर्कर्स यूनियन कांवरिया संघ के बैनर तले एक दल शनिवार को रवाना हुए. ये लोग सोमवार को देवघर बाबाधाम में जलार्पण कर वापस लौटेंगे. इस टीम को टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु और डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह ने रवाना किया. इन लोगों ने बोल बम के नारे लगाये और सबको रवाना किया. सभी के सुरक्षित यात्रा की कामना की. बस और निजी गाड़ियों से यह टोली देवघर के लिए रवाना हुई. (नीचे देखे पूरी खबर)

यह टीम रविवार को वहां पहुंचकर सोमवार को भगवान शिव की अराधना करने के बाद लौटेंगे. कमेटी मेंबरों के इस दल में कुल 125 कमेटी मेंबर शामिल थे. ये लोग शनिवार को ही सुल्तानगंज पहुंच जायेंगे, जहां से गंगा जल उठाकर देवघर के लिए रवाना होंगे. भगवान शिव को जलार्पण कर सारे लोग वापस लौट जायेंगे. इस दौरान काफी संख्या में कमेटी मेंबर मौजूद थे. अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने महामंत्री सतीश सिंह और पूरी टीम को आयोजन के लिए साधुवाद दिया और कहा कि भगवान शिव के आर्शीवाद से टाटा स्टील कंपनी और टाटा वर्कर्स यूनियन को प्रगति के रास्ते में ले जा सकेंगे.





